टीम इंडिया ने उड़ाए अफगानिस्तान के परखच्चे, वनडे सीरीज पर किया कब्जा, शुभमन और ईशान ने फोड़ा 'शतकीय बम'

IND vs AFG 2nd ODI Highlights: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा वनडे मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की। यह मैच लखनऊ में आयोजित हुआ। भारतीय टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

टीम इंडिया ने उड़ाए अफगानिस्तान के परखच्चे, वनडे सीरीज पर किया कब्जा, शुभमन और ईशान ने फोड़ा 'शतकीय बम'

India vs Afghanistan 2nd ODI Scorecard

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

IND vs AFG 2nd ODI Highlights: टीम इंडिया ने बुधवार को दूसरे वनडे में अफगानिस्तान के परखच्चे उड़ा दिए। भारत ने लखनऊ के मैदान पर 170 रनों से दमदार जीत हासिल की। शुभमन गिल और ईशान किशन ने 'शतकीय बम' फोड़े, जिससे भारत ने 403 रन का विशाल टारगेट दिया। जवाब में अफगानिस्तान टीम 44.3 ओवर में 232 रन ही जुटा सकी। दरविश रसूली (6) रिटायर्ड आउट हुए। अफगानिस्तान की ओर से सर्वाधिक रन रहमत शाह (89 गेंदों में 79, आठ चौके) ने बनाए। भारत के लिए गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह ने तीन-तीन शिकार किए। डेब्यूटेंट प्रिंस यादव को दो सफलता मिली। वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट हासिल किया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने सधी हुई शुरुआत की। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। गुरनूर बराड़ ने आठवें ओवर में गुरबाज का शिकार किया। उन्होंने 33 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने 14वें ओवर में इब्राहिम जादरान (31 गेंदों में 21) को पवेलियन भेजा। वॉशिंगटन सुंदर ने 24वें ओवर में सेदिकुल्लाह अटल (50 गेंदों में 42) को एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने रहमत शाह के संग तीसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की। दरविश रसूली (6) रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। गुरनूर ने 26वें ओवर में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (4) को बोल्ड किया। डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने 31वें ओवर में नांगेयालिया खरोटी (6) को बोल्ड किया। राशिद खान (12), सलीम सफी (9) और अल्लाह गनजफर (1) सस्ते में लौटे। प्रिंस ने रहमत शाह को गुरनूर के हाथों लपकवाया और अफगानिस्तान की पारी को समेटा।

इससे पहले, भारतीय टीम 49.5 ओवर में 402 पर सिमटी। शुभमन गिल और ईशान किशन ने अफगानी गेंदबाजों को कूटा। दोनों ने शतकीय पारी खेली। भारत ने आठवीं बार वनडे क्रिकेट में 400 रनों का आंकड़ा पार किया है। अफगानिस्तान के लिए नांगेयालिया खरोटी ने चार और राशिद खान ने तीन विकेट चटकाए। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। यशस्वी जायसवाल मौके को भुना नहीं पाए। उन्होंने 9 गेंदों में 4 रन बनाए और दूसरे ओवर में सलीम सफी का शिकार बने। इसके बाद, रोहित शर्मा ने शुभमन के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की।

रोहित दो रन से फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 39 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन बटोरे। उन्हें राशिद ने 14वें ओवर में बोल्ड किया। शुभमन ने ईशान किशन के साथ बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की। ईशान ने 79 गेंदों में 125 रन जुटाए, जिसमें 14 चौके और सात छक्के हैं। उन्हें नांगेयालिया खरोटी ने 37वें ओवर में पवेलियन भेजा। खरोटी ने 43वें ओवर में शुभमन और केएल राहुल का शिकार किया। गिल ने 110 गेंदों में 22 चौकों और दो छक्कों की मदद से 154 रन बटोरे। राहुल का खाता नहीं खुला। खरोटी ने 45वें ओवर में श्रेयस अय्यर (24 गेंदों में 26) को आउट किया। गुरनूर बराड़ (3) और अर्शदीप सिंह (3) दहाई अंक में नहीं पहुंचा जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 19 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया। प्रिंस यादव (5) भारत की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे।

अफगानिस्तान: 232/10 (44.3 ओवर)

भारत: 402/10 (49.5 ओवर)

भारत की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

अफ़गानिस्तान की प्लेइंग XI: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल समी

IND vs AFG Live Score: भारत ने 170 रन से जीता मैच

भारत ने 170 रनों से मैच अपने नाम कर लिया है। रहमत शाह ने 89 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली।

Share

IND vs AFG Live Score:रहमत शाह नहीं टेक रहे घुटने

रहमत शाह हार मानने को तैयार नहीं हैं। वह 83 गेंदों 77 रन बनाकर टिके हैं। बिलाल समी दो के निजी स्कोर पर हैं। 43 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 227/8 है।

Share

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान टीम 200 के पार

38 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 207/7 है। रहमत शाह 65 और सलीम सफी 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत जीत की तय है लेकिन अफगानी खिलाड़ी मैच को अंत खींचने की फिराक में हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: राशिद खान ने रोहित को थमाया कैच

राशिद खान 12 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अर्शदीप ने 33वें ओवर में रोहित शर्मा को कैच कराया। रहमत शाह 54 गेंदों में 52 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने के लिए अल्लाह गजनफर आए हैं। अर्शदीप ने 35वें ओवर में अल्लाह गजनफर (1) का शिकार किया।

Share

IND vs AFG Live Score: प्रिंस यादव को मिला पहला विकेट

अफगानिस्तान की आधी टीम ढेर हो गई है। डेब्यूटेंट प्रिंस यादव को पहला विकेट मिल गया है। उन्होंने नांगेयालिया खरोटी (6) को 31वें ओवर में बोल्ड किया।

Share

IND vs AFG Live Score: भारतीय टीम ने कसा शिकंजा

भारतीय टीम ने मैच पर शिकंजा कस दिया है। गुरनूर ने 26वें ओवर में कप्तान शाहिद को बोल्ड किया। उन्होंने दो गेंदों में चार रन बनाए। दरविश रसूली 6 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

Share

IND vs AFG Live Score: अटल की पारी का हुआ अंत

सुंदर ने सेदिकुल्लाह अटल (50 गेंदों में 42) की पारी का अंत कर दिया है। उन्होंने 24वें ओवर की पहली गेंद पर अटल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने रहत शाह (23)* के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप की।

Share

IND vs AFG Live Score: 100 के पार अफगानिस्तान टीम

20 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 105/2 है। अटल 40 गेंदों में 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रहमत ने 14 रन जुटा लिए हैं। दोनों के बीच 30 रनों से अधिक की साझेदारी हो गई है।

Share

IND vs AFG Live Score: जादरान बने अर्शदीप का शिकार

इब्राहिम जादरान 31 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने तीन चौके लगाए। जादरान को अर्शदीप सिंह ने 14वें ओवर में अपना शिकार बनाया। प्रिंस यादव ने डीप फाइन लेग से आगे की तरफ दौड़कर शानदार कैच पकड़ा। अटल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। रहमत शाह साथ देने आए हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: गुरनूर ने दिलाई पहली सफलता

गुरनूर बराड़ ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने आठवें ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट किया। गुरबाज ने 33 गेंदों में 41 रन बनाने के बाद केएल राहुल को कैच थमाया। उनके बल्ले से सात चौके और एक छक्का निकला। उन्होंने इब्राहिम जादरान के साथ 52 रनों की साझेदारी की। जादरान 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने के लिए सेदिकुल्लाह अटल आए हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: भारत को विकेट की तलाश

6 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 39/0 है। हमानुल्लाह गुरबाज 8 और इब्राहिम जादरान 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुरनूर ने अपने स्पेल के पहले ओवर में सात रन खर्च किए।

Share

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू

अफगानिस्तान की पारी शुरू हो गई है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान आए हैं। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिया।

Share

IND vs AFG Live Score: भारत ने दिया 403 टारगेट

भारत ने अफगानिस्तान को 403 रनों का टारगेट दिया है। प्रिंस यादव (5) रनआउट हो गए। कुलदीप यादव 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

Share

IND vs AFG Live Score: गुरनूर, अर्शदीप, सुंदर लौटे पवेलियन

गुरनूर बराड़ (3) और अर्शदीप सिंह (3) पवेलियन लौट गए हैं। सुंदर ने 19 गेंदों में 19 रन बनाए। भारत को 400 का आंकड़ा छूने के लिए तीन रनों की जरूरत है।

Share

IND vs AFG Live Score: अय्यर भी लौटे पवेलियन

भारत का छठा विकेट श्रेयस अय्यर के तौर पर गिरा है। उन्होंने 24 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के जरिए 26 रन बटोरे। अय्यर को खरोटी ने 45वें ओवर में आउट किया। वॉशिंगटन सुंदर और गुरनूर बराड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: शुभमन गिल और केएल राहुल आउट

भारत का चौथा विकेट शुभमन गिल के तौर पर गिरा है। उन्होंने 110 गेंदों में 154 रन बनाए। उनके बल्ले से 22 चौके और दो छक्के निकले। गिल को खरोटी ने 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने अगली गेंद पर केएल राहुल (0) को आउट किया।

Share

IND vs AFG Live Score: शुभमन गिल के 150 रन कंप्लीट

शुभमन गिल ने 108 गेंदों में 150 रन कंप्लीट कर लिए हैं। भारत का 42 ओवर में स्कोर 354/3 है। श्रेयस 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: सिर्फ 10 ओवर बाकी

भारतीय पारी में सिर्फ 10 ओवर बाकी रह गए हैं। भारत 40 ओवर में 340 रन जोड़ चुके है। शुभमन 146 और श्रेयस 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन

ईशान किशन पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 79 गेंदों में 125 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और सात सिक्स हैं। उन्होंने शुभमन के साथ तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की पार्टनरशिप की। ईशान को नांगेयालिया खरोटी ने 37वें ओवर में आउट किया। गिल 135 और श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया पहुंची 300 के पार

टीम इंडिया का 36 ओवर के बाद स्कोर 307/2 है। शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच 211 रनों की साझेदारी हो चुकी है। शुभमन 134 और ईशान 113 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: ईशान किशन ने भी सेंचुरी लगाई

ईशान किशन ने 71 गेंदों में सेंचुरी लगाई है। यह उनका दूसरा वनडे शतक है। ईशान ने 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मारकर सैकड़ा बनाया।

Share

IND vs AFG Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा शतक

शुभमन गिल ने 77 गेंदों में शतक ठोका है। उन्होंने 33वें ओवर की पहली गेंद चौका लगाकर सेंचुरी कंप्लीट की। यह उनका बतौर कप्तान वनडे में पहला और वनडे करियर का नौवां शतक है। गिल और ईशान किशन (91)* के बीच तीसरे विकेट के लिए 150 रनों से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।

Share

IND vs AFG Live Score: ईशान किशन ने ठोकी फिफ्टी

ईशान किशन ने 52गेंदों में फिफ्टी ठोकी है। उन्होंने चौका लगाकर पचासा बनाया। कप्तन शुभमन गिल शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 88 रन बनाकर टिके हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: फिफ्टी की ओर ईशान

ईशान किशन ने 37 गेंदों में 37 रन बना लिए हैं। गिल 59 गेंदों में 79 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 170/2 है।

Share

IND vs AFG Live Score: शुभमन गिल ने ठोका अर्धशतक

कप्तान शुभमन गिल ने लगातार दूसरे मैच में 50 प्लस स्कोर बनाया है। उन्होंने छक्का लगाकर पचासा पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 19वां अर्धशतक है। गिल 55 और ईशान किशन 10 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: रोहित शर्मा फिफ्टी से चूके

रोहित शर्मा फिफ्टी से चूक गए हैं। उन्होंने 39 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और दो सिक्स शामिल हैं। रोहित को राशिद खान ने14वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। उन्होंने शुभमन गिल (42)* के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की।

Share

IND vs AFG Live Score: 50 के पार भारतीय टीम

भारतीय टीम का सात ओवर के बाद स्कोर 55/1 है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल का बल्ला चल रहा है। रोहित 17 गेंदों में 26 जबकि गिल 16 गेंदों में 23 रन बनाकर टिके हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: यशस्वी मौका नहीं भुना पाए

भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है। वह मौका नहीं भुना पाए। यशस्वी ने 9 गेंदों में सिर्फ चार रन बनाए। उन्हें सलीम सफी ने दूसरे ओवर में पवेलियन भेजा। रोहित शर्मा (4)* का साथ देने के लिए कप्तान शुभमन गिल आए हैं।

Share

IND vs AFG Live Score: भारतीय पारी का हुआ आगाज

भारतीय पारी का आगाज हो गया है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने उतरे हैं। अफगानिस्तान की ओर से पहला ओवर स्पिनर अल्लाह गजनफर ने डाला, जो मेडन रहा।

Share

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल समी

Share

IND vs AFG Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Share

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिला है।

Share

IND vs AFG Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे का टॉस होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। कप्तान सुभमन गिल और हशमतुल्लाह शाहिदी एक बजे टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

Share

IND vs AFG Live Score: भारत ने इकाना में इतने वनडे खेले

भारतीय टीम ने अभी तक लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दो वनडे मैच खेले हैं। भारत को यहां 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ रन से हार मिली थी। वहीं, भारत ने 2023 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 100 रनों से धूल चटाई थी।

Share

IND vs AFG Live Score: दोनों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक चार वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने तीन मैचों में जीत दर्ज की जबकि एक टाई रहा। -अफगानिस्तान टीम ने लखनऊ में चार वनडे मैच खेले हैं। अफगानिस्तान को यहां 2019 में वेस्टइंडीज से 0-3 से हार मिली थे और 2023 वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड्स को सात विकेट से रौंदा।

Share

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्क्वॉड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी, अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, अल्लाह गजनफर, मोहम्मद नबी।

Share

IND vs AFG Live Score: भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटटीम इंडिया ने उड़ाए अफगानिस्तान के परखच्चे, वनडे सीरीज पर किया कब्जा, शुभमन और ईशान ने फोड़ा 'शतकीय बम'