खतरे में कुलदीप यादव की भारतीय टीम में जगह, कोच रियान टेन डोइशे ने बताई टीम के अंदर की सच्चाई
सहायक कोच रियान टेन डोइशे का मानना है कि कुलदीप यादव और अन्य स्पिनरों को टीम में जगह बनाए रखने के लिए समय समय पर कुछ नया करना होगा।

भारत के सहायक कोच रियान टेन डोइशे स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का फॉर्म अस्थायी तौर पर खराब रहने से चिंतित नहीं हैं लेकिन उन्हें कहा कि कलाई के इस स्पिनर को जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिये अपनी लय हासिल करनी होगी। कुलदीप ने जनवरी 2025 के बाद से 15 वनडे में 22 विकेट लिये हैं। इसी दौरान टी20 क्रिकेट में 14 मैचों में भी उन्होंने 22 विकेट चटकाये हैं। आईपीएल 2026 में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिये दस ही विकेट ले सके। आईपीएल में खराब प्रदर्शन के कारण वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिये भारत की टी20 टीम में जगह नहीं बना सके।
स्पिनरों को कुछ नया करना होगा
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले टेन डोइशे ने कहा ,'' उसने पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की। उसने पिछले कुछ समय से लगातार नहीं खेला है और टेस्ट में भी नहीं। उसे लेकर कोई चिंता नहीं है ।'' धर्मशाला में पहले मैच से बाहर रहने के बाद वह लखनऊ में दूसरे मैच में विकेट नहीं ले सके थे। टेन डोइशे ने कहा ,'' हमें हमेशा रहस्यमय स्पिनर टीम में रखना पसंद है। लेकिन जिस तरह से खेल बदल रहा है और बल्लेबाज स्पिनरों को बखूबी खेल रहे हैं , अब स्पिनरों को समय समय पर कुछ नया करना होगा।''
कुलदीप की प्रतिभा पर संदेह नहीं
उन्होंने कहा ,''कुलदीप और बाकी स्पिनरों को भी। स्पिन कोच साइराज बहुतुले को उन पर काम करना होगा। यह सभी के लिये है कि टीम में अपनी जगह बनाने के लिये प्रतिस्पर्धा काफी है। टीम हमेशा खास भूमिका और संतुलन को ध्यान में रखकर चुनी जाती है ।'' उन्होंने कहा ,'' मुझे कुलदीप की प्रतिभा पर संदेह नहीं है लेकिन कई खिलाड़ी टीम में जगह बनाने के लिये कतार में है। हमें उसे लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रेरित करना होगा।''
चेपॉक में चेन्नई की पिच से उम्मीद है कि शुरुआत में बैलेंस्ड मुकाबला होगा, फिर मैच आगे बढ़ने पर यह धीमी हो जाएगी और स्पिन को मदद मिलेगी। पहले, पहले बैटिंग करने वाली टीमें अक्सर वेन्यू पर टारगेट सेट करना पसंद करती थीं, लेकिन हाल के मैचों ने यह भी दिखाया है कि हालात के हिसाब से लाइट में भी टारगेट चेज़ किया जा सकता है।
तेज गेंदबाज हर्षित राणा को घुटने की चोट से उबरने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। राणा टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने घुटने के नीचे की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और जिसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी। वह इस कारण टी20 विश्व कप और इंडियन प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाए थे।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



