क्या शुभमन गिल की वजह से रन आउट हुए रोहित शर्मा? आउट होने के बाद रिएक्शन हुआ वायरल
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में रन आउट हुए। उन्होंने 16 गेंद में 16 रन बनाए। रन आउट होने के बाद रोहित निराश दिखे।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में रन आउट हो गए। हालांकि इस बार वह टीम के कप्तान शुभमन गिल की गलतफहमी की वजह से आउट हुए। सलामी बल्लेबाज ने 16 गेंद में 16 रन बनाए। शुरुआती ओवरों में वह संघर्ष करते हुए दिखे लेकिन एक बार जमने के बाद उन्होंने बड़े शॉट भी खेले। भारतीय टीम ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 40 रन बनाए लिए थे लेकिन अगले ही ओवर में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच गलत कॉल हुई, जिसके कारण सीनियर बल्लेबाज को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
रोहित हुए रन आउट
भारतीय पारी के छठे ओवर में रोहित शर्मा ने मिड ऑन की तरफ शॉट खेलकर एक रन लेना चाहा। उन्होंने गिल को बिना देखे दौड़ लगाई। हालांकि इस दौरान कप्तान ने उन्हें कई बार नहीं कहा लेकिन तब तक रोहित आधी पिच तक पहुंच गए थे और जब वह वापस लौटे तब तक विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने गिल्लियां बिखेर दी। रोहित ने डाइव मारी लेकिन वह क्रीज के अंदर नहीं पहुंच सके। रन आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज काफी निराश दिखे। रोहित ने अपनी पारी में दौ चौके और एक छक्का लगाया।
भारत ने जीता मैच
भारत ने शनिवार को बारिश से प्रभावित पहले वनडे में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। अफगानिस्तान की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (51 गेंद में 102 रन) के शतक के बावजूद शनिवार को बारिश से प्रभावित पहले वनडे में 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में चार घंटे 15 मिनट की देरी हुई, लेकिन आसमान साफ होने के बाद बेहतरीन 'ड्रेनेज सिस्टम' (पानी निकासी प्रणाली) से ज्यादा समय बर्बाद नहीं हुआ। इससे मैच को घटाकर 25-25 ओवर का कर दिया गया और उम्मीद के मुताबिक भारत ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
टी20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गुरबाज स्पष्ट सोच के साथ मैदान पर उतरे और उन्होंने अपनी पारी के दौरान आठ चौके और इतने ही छक्के जमाए।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरार इससे पहले लंबे समय तक भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज रहे थे, उन्होंने अपने पहले ओवर में लगातार 145 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की और गेंद को बाहर की ओर स्विंग कराया। इस तरह उन्होंने पदार्पण में 4.5 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं पदार्पण करने वाले बांए हाथ के स्पिनर दुबे ने भी 47 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह ने 27 रन और नीतिश कुमार रेड्डी ने 31 रन देकर दो दो विकेट लिए।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



