रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन में छाए, स्पिनरों-तेज गेंदबाजों के खिलाफ की बैटिंग

भाषा, मोहाली
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज आगामी अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का सामना किया।

रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन में छाए, स्पिनरों-तेज गेंदबाजों के खिलाफ की बैटिंग

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बुधवार को भारत के सफेद गेंद के नेट सत्र में शामिल हुए तथा युवा और उभरते सितारों की मौजूदगी के बावजूद आकर्षण का केंद्र बने रहे। भारतीय टीम की बस के आई एस बिंद्रा स्टेडियम परिसर में पहुंचने से पहले ही लोगों में उत्सुकता थी। हाल में खेल से दूर रहने के कारण उनकी फिटनेस को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि अनुभवी सलामी बल्लेबाज को खेलने की मंजूरी मिल गई है। फिर भी जब भारतीय टीम ट्रेनिंग के लिए इकट्ठा हुई तो यह साफ हो गया कि सबकी नजरें किस पर होंगी। भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर भी मौजूद थे।

फिटनेस को लेकर चिंता हुई दूर

यशस्वी जायसवाल के अलावा युवा खिलाड़ी गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे भी अभ्यास कर रहे थे। लेकिन जब रोहित (39 वर्ष) ट्रेनिंग मैदान पर पहुंचे तो सबकी नजरें उन्हीं पर टिक गईं। रोहित का सत्र बल्लेबाजी नेट्स से दूर शुरू हुआ। उन्होंने 'स्ट्रेंथ एंव कंडीशनिंग' कोच एड्रियन ले रूक्स के साथ कुछ मिनट बातचीत की और फिर आगे पीछे दौड़ने वाली हल्की दौड़ शुरू की।

ड्रिल के दौरान ईशान किशन उनके साथ रहे और रोहित ने लगभग पांच सेट पूरे किए। फिटनेस को लेकर हालिया चिंताओं के बावजूद उन्हें कोई परेशानी नहीं दिखी। हालांकि असली उत्सुकता तब बढ़ी जब उन्होंने पैड पहने। अगले एक घंटे तक उनकी हर हरकत पर बारीकी से नजर रखी गई क्योंकि वह कभी तेज गेंदबाजों के नेट पर तो कभी स्पिनरों के नेट में अभ्यास कर रहे थे। वहां मौजूद कुछ लोग उनके हर शॉट और हर चूक पर नजर रखे हुए थे।

ब्रेक के बाद वापसी करने वाले बल्लेबाज के लिए शुरुआती संकेत उम्मीद के मुताबिक ही थे। वह थोड़े असहज दिखे और बाउंड्री लगाने के बजाय टाइमिंग पर ध्यान दे रहे थे। नीतिश कुमार रेड्डी ने शुरुआत में ही उन्हें इन कटर पर पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने गुरनूर बरार और प्रिंस यादव की कुछ गेंदों को छोड़ा। फिर कुछ झिझक भरे शॉट खेले और कुछ बार गेंद को खेलने की कोशिश में चूके भी। ऐसा लग रहा था कि उनका ध्यान लय फिर से हासिल करने पाने पर है। हालांकि जल्द ही उनके आक्रामक खेल की झलक भी दिखी।

उन्होंने अर्शदीप सिंह की एक गेंद पर अपने खास 'फ्लिक' शॉट से डीप मिडविकेट के ऊपर पहुंचाया। इसके बाद प्रिंस ने एक वाइड यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन रोहित ने उसे दूसरी दिशा में मोड़ दिया। अब भी कुछ कमियां थीं। जब गुरनूर ने एक शॉर्ट गेंद फेंकी, तो रोहित ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद बल्ले के बीचों-बीच नहीं लगी। फिर भी सत्र के दौरान उनके खेल में सुधार साफ दिख रहा था।

जब वह स्पिनरों के नेट पर पहुंचे, तो उनके खेल में काफी सहजता आ चुकी थी। ऑफ-ब्रेक नेट बॉलर के खिलाफ उन्होंने लगातार सीधे छक्के लगाए जो बहुत आसान लग रहे थे। ऐसे शॉट्स जिनकी वजह से पिछले लगभग दो दशकों से उनकी बल्लेबाजी की पहचान बनी हुई है। आने वाले दिनों में यह और साफ हो जाएगा कि वह असल में किस स्थिति में हैं। बुधवार के नेट सत्र से कोई पक्का जवाब तो नहीं मिला। लेकिन इससे एक चैंपियन बल्लेबाज की लय में लौटने की कोशिश की झलक जरूर मिली।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।