हार के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी ने किसको ठहराया जिम्मेदार? बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों पर साधा निशाना
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी का मानना है कि नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण उनकी टीम 30 रन पीछे रह गई। उन्होंने गेंदबाजों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है।

भारत ने शनिवार को बारिश से प्रभावित पहले वनडे में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। बारिश की वजह से मैच समय पर शुरू नहीं हो सका और धर्मशाला में पहले वनडे में लंबे इंतजार के बाद दोनों टीमें मैदान पर उतरी। लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में चार घंटे 15 मिनट की देरी हुई, लेकिन आसमान साफ होने के बाद बेहतरीन 'ड्रेनेज सिस्टम' से ज्यादा समय बर्बाद नहीं हुआ। इससे मैच को घटाकर 25-25 ओवर का कर दिया गया और उम्मीद के मुताबिक भारत ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बरार और दुबे ने तीन तीन झटके देकर प्रभावित किया जिससे अफगानिस्तान की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (51 गेंद में 102 रन) के शतक के बावजूद 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। भारत ने शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुकाबला आसानी से जीता।
मैच के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा, ''हां ये मुश्किल मैच था। मुझे लगता है लगातार विकेट गिरने हार की वजह बनी। मुझे लगता था कि जब गुरबाज खेल रहे थे, मुझे ऐसा लग रहा था कि हम अगर 220-230 के पास पहुंच जाए तो ये अच्छा स्कोर होता। लेकिन हमने बैक टू बैक विकेट गंवाए और उसके बाद हम 30 रन पीछे थे।''
बरार ने 4.5 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि बांए हाथ के स्पिनर दुबे ने 47 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह ने 27 रन और नीतिश कुमार रेड्डी ने 31 रन देकर दो दो विकेट लिए।जब आप बल्लेबाजी कर रहे थे, तब आपके दिमाग में क्या चल रहा था? ''मुझे लगता है कि मेरे दिमाग में, मैं बाएं हाथ के स्पिनर को टारगेट करने की कोशिश कर रहा था क्योंकि उस तरफ की बाउंड्री भी छोटी थी। लेकिन मुझे लगता है कि गुरबाज ने वाकई बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, पर उसके बाद हमसे कुछ गलतियां हुईं। इसकी शुरुआत मुझसे हुई और फिर अन्य बल्लेबाजों ने भी गलतियां कीं। यही वजह थी कि हम करीब 30 रन कम रह गए।'' गेंदबाजी में कुछ अलग कर सकते थे क्या?) "ईमानदारी से कहूं तो विकेट थोड़ा फ्लैट भी था, लेकिन हमारी गेंदबाजी भी उतनी अनुशासित नहीं थी। उम्मीद है कि हम इस मैच से सीखेंगे और अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे
गिल ने अपने सलामी जोड़ीदार और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (16 रन) के रन आउट होने के बाद 66 गेंद में 11 चौके और दो छक्के जड़ित नाबाद पारी खेली। गिल ने छठे ओवर में जोखिम भरा एक रन लेने से इनकार कर दिया जिससे रोहित रन आउट हुए। केएल राहुल (19 गेंद में चार चौके, तीन छक्के से नाबाद 39 रन) ने चौका जड़कर 13 गेंद रहते भारत को जीत दिलाई और श्रृंखला में 1-0 से आगे कर दिया। यह श्रृंखला भारत की 2027 वनडे विश्व कप तैयारियों की शुरूआत है जिसमें खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ईशान किशन (22 गेंद में 34 रन) भी तीसरे नंबर पर वनडे में वापसी के दौरान अच्छी लय में दिखे लेकिन राशिद खान की गुगली ने उनकी पारी का अंत किया। श्रेयस अय्यर 15 गेंद में 12 रन ही बना सके और तेज गेंदबाज जियाउर रहमान की गेंद पर आउट हुए।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



