'केएल राहुल और टीम के लिए अच्छा नहीं', गौतम गंभीर के प्लान पर पूर्व कप्तान श्रीकांत ने उठाए सवाल
पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि केएल राहुल को बल्लेबाजी क्रम में चौथे या पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए आना चाहिए। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना दबदबा बनाए रखा है। टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। तीसरा और आखिरी वनडे शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम नए संयोजन के साथ उतर सकती है। वहीं भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि केएल राहुल को तीसरे वनडे में बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा ऊपर भेजना चाहिए, जिससे उनके टैलेंट का पूरा फायदा उठाया जा सके। उन्होंने कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट द्वारा उन्हें छठे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।
स्क्वॉड की गहराई परखनी चाहिए
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''अगर वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा है तो ये केएल राहुल और टीम के लिए अच्छा नहीं है। मेरे हिसाब से उसे नंबर चार या ज्यादा से ज्यादा पांचवें नंबर पर बैटिंग करनी चाहिए। मुझे लगता है कि वे रोटेशन पॉलिसी अपना सकते हैं। कुछ मैचों में तय खिलाड़ियों को आराम दें, नए खिलाड़ियों को मौका दें और फिर अंतिम टीम चुनें।'' उन्होंने कहा कि भारत को इस सीरीज का फायदा उठाकर स्क्वॉड की गहराई परखनी चाहिए और आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए अपनी सबसे मजबूत टीम का कॉम्बिनेशन ढूंढना चाहिए।
खिलाडियों को ब्रेक मिलना चाहिए
उन्होंने आगे कहा, ''अफगानिस्तान उतनी अच्छी टीम नहीं है। ये निराशजनक है। अब वो चेन्नई में खेलने जा रहे हैं, जहां बहुत गर्मी है। मुझे नहीं पता कि वो वहां कैसे खेलेंगे। ये सही नहीं है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें जून में खेलना चाहिए। टी20 विश्व कप और आईपीएल अभी खत्म हुआ है। उन्हें ब्रेक दें और महिला T20 विश्व कप चल रहा है, तो उस पर फोकस क्यों नहीं करते? ईमानदारी से कहूं तो आईपीएल के बाद कम से कम एक महीने का ब्रेक होना चाहिए। खिलाड़ियों को फैमिली टाइम नहीं मिलता, छुट्टियां नहीं मिलतीं और सबसे महत्वपूर्ण बात कोई मेंटल ब्रेक नहीं मिलता।”
राहुल की वनडे टीम में जगह को लेकर कभी कोई संदेह नहीं रहा है, लेकिन जायसवाल शीर्ष क्रम में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अपनी जगह पक्की करने के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।जायसवाल ने 2025 के बाद वनडे टीम में वापसी की है लेकिन वह लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में केवल चार रन ही बना पाए।
टीम इस प्रकार है
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा।
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



