अफगानिस्तान ने इंडिया सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, हशमतुल्लाह शाहिदी को टेस्ट-वनडे की कमान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अफगानिस्तान ने मंगलवार को भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है।

अफगानिस्तान ने इंडिया सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, हशमतुल्लाह शाहिदी को टेस्ट-वनडे की कमान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए मंगलवार को टीम का ऐलान किया। अगले महीने अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी, जहां टीम एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी को कमान सौंपी गई है। जहां वनडे टीम में राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान जैसे शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं तो वहीं टेस्ट टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं का मिश्रण है जिसमें रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह उमरजई बल्लेबाजी क्रम की जान हैं।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

विकेटकीपर अफसर जजाई और इकरम अलीखिल को भी टीम में शामिल किया गया है जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी शराफुद्दीन अशरफ और कैस अहमद पर होगी। बिलाल सामी, जिया शरीफी और सलीम साफी तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे। अफगानिस्तान ने एकदिवसीय टीम के लिए थोड़ा अलग संयोजन चुना है जिसमें अनुभवी सितारों मोहम्मद नबी और राशिद खान की वापसी हुई है।युवा सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान, सिद्दीकुल्लाह अटल और दरवेश रसूली बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देते हैं जबकि एएम गजनफर और बिलाल सामी गेंदबाजी आक्रमण को और गहराई प्रदान करते हैं।

युवा स्पिनर गजनफर को आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्होंने मुंबई इंडियन्स के लिए 11 मैच में 15 विकेट चटकाए थे। भारत ने पिछले सप्ताह अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था। भारत जून में एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं है।

अफगानिस्तान अपने दौरे की शुरुआत छह से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से करेगा जिसके बाद तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला एकदिवसीय 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान वनडे-टेस्ट टीम

वनडे टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया यू रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी, रिजर्व: कैस अहमद, सलीम सफी, बशीर अहमद

टेस्ट टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी रिजर्व: बशीर अहमद, बहिर शाह, इस्मत आलम

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम

टेस्ट टीम :

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साइ सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर बरार, ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे ।

वनडे टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।