भारतीय ODI स्क्वॉड में 5 बड़े बदलाव, संजू सैमसन एक बार फिर हुए नजरअंदाज; हार्दिक-ईशान की एंट्री

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IND vs AFG ODI Squad: बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। संजू सैमसन को वनडे टीम से नजर अंदाज किया गया है।

भारतीय ODI स्क्वॉड में 5 बड़े बदलाव, संजू सैमसन एक बार फिर हुए नजरअंदाज; हार्दिक-ईशान की एंट्री

IND vs AFG ODI Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। संजू सैमसन को वनडे टीम से एक बार फिर नजर अंदाज किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट्स थी कि टी20 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वनडे टीम में भी जगह मिल सकती है। वहीं उन्हें सूर्यकुमार यादव के बाद टी20 टीम की कप्तानी सौंपे जाने की भी चर्चाएं हो रही है। उनकी जगह ईशान किशन को वनडे टीम में बतौर बैकअप ओपनर और बैकअप विकेट कीपर चुना गया है। आईए एक नजर भारतीय वनडे स्क्वॉड में हुए 5 बड़े बदलावों पर एक नजर डालते हैं-

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आयुष बडोनी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ईशान किशन के अलावा हरफनमौला हार्दिक पांड्या की एंट्री हुई है। पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। उस समय तक चयनकर्ताओं को नहीं लगता था कि वह पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए फिट हैं। हालांकि आईपीएल 2026 के दौरान भी वह चोट से परेशान है। वह पिछले कुछ मैच चोटिल होने की वजह से नहीं खेले हैं।

ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के अलावा प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे की वनडे टीम में एंट्री हुई है। प्रिंस यादव ने आईपीएल 2026 में अपनी कमाल की गेंदबाजी से हर किसी को इंप्रेस किया है। वह लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा हैं।

हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा का वनडे टीम में चयन फिटनेस के अधीन है। दोनों खिलाड़ी चोट से परेशान है। अगर वनडे सीरीज से पहले हार्दिक और रोहित फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो ही वह वनडे टीम से जुड़ पाएंगे। हार्दिक पांड्या ने आखिरी वनडे मार्च 2025 में खेला था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।