आधे घंटे के गैप में भारत खेलेगा 2 महामुकाबले, वैभव सूर्यवंशी समेत ये मचाएंगे धमाल; नोट कर लीजिए टाइम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय फैंस को आज सुपर संडे को 2-2 मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहले मैच में भारतीय मेंस टीम अफगानिस्तान से भिड़ेगी, वहीं दूसरा मैच भारत और श्रीलंका के बीच विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल का होगा।

IND vs AFG 1st T20I Time IND W vs SL W Final
इंडिया-अफगानिस्तान टी20 और भारत-श्रीलंका विमेंस एशिया कप फाइनल

भारतीय फैंस के लिए आज का दिन काफी रोमांच से भरा रहने वाला है। सुपर संडे को भारत आधे घंटे में 2 मुकाबले जो खेलने वाला है। जी हां, एक तरफ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली महिला टीम है, जो इस समय यूएई में विमेंस एशिया कप खेल रही है। भारत ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है, आज श्रीलंका के साथ उनका फाइनल है। भारत की नजरें रिकॉर्ड 8वें विमेंस एशिया कप के खिताब पर होगी। वहीं दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली मेंस टीम है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज करने जा रही है। यह सीरीज एतिहासिक इसलिए हैं क्योंकि अफगानिस्तान की टीम भारतीय टीम को उन्हीं के घर पर होस्ट करने जा रही है। एक्साइटिंग बात यह है कि दोनों मुकाबले आधे घंटे के गैर में शुरू होंगे और फैंस इसका मजा एक ही प्लैटफॉर्म पर उठा सकेंगे।

वैभव सूर्यवंशी से लेकर मंधाना और शेफाली तक मचाएंगे धमाल

भारत-अफगानिस्तान टी20 में जहां हर किसी की नजरें एक बार फिर युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी पर होगी, जो भारत में अपना पहला टी20 मैच खेलने वाले हैं। वैभव सूर्यवंशी का टी20 डेब्यू इंग्लैंड में हुआ था, वहां वह ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए थे, मगर जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने गेंदबाजों की खूब कुटाई कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था। अब वह भारतीय फैंस के सामने एक बार फिर अपना जल्वा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

वहीं दूसरी तरफ स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी हैं, जो भारत को रिकॉर्ड 8वीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब जिताने में मदद करना चाहेगी। विमेंस एशिया कप में भारत की कमजोरी इस बार बल्लेबाजी रही है। मंधाना और शेफाली को छोड़कर किसी भी बैटर के बल्ले से रन नहीं निकले हैं। ऐसे में फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में भी इन दोनों से रनों की उम्मीद रहेगी।

नोट कर लीजिए भारत को दोनों मुकाबलों की टाइमिंग

सबसे पहले बात इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टी20 की करते हैं। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है, मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

वहीं भार-श्रीलंका विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच रात 8 बजे शुरू होगा और टॉस आधे घंटे पहले यानी साढ़े 7 बजे होगा।

भारत-अफगानिस्तान टी20 और भारत-श्रीलंका विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल दोनों मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव की ऐप और वेबसाइट पर होगी।

फ्री में इंडिया विमेंस वर्सेस श्रीलंका विमेंस फाइनल का मजा फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं।

भारतीय फैंस इन दोनों ही मुकाबलों के लिए एक्साइटेड हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़आधे घंटे के गैप में भारत खेलेगा 2 महामुकाबले, नोट कर लीजिए टाइमिंग