IND vs AFG 1st T20I: कैसा रहेगा आज कोटला की पिच का मिजाज, कितने रन बनने की उम्मीद?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी-20 मैच आज, रविवार 13 सितंबर को शाम साढ़े 7 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए कोटला की पिच का मिजाज कैसा रहेगा जानिए।

IND vs AFG 1st T20I Pitch Report
भारतीय क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज आज से हो रहा है। रविवार, 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी-20I मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे। भारत टी-20 विश्व कप 2026 के बाद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहा है। भारतीय टीम ने इस सीरीज के लिए अपने फुल स्ट्रेंथ स्क्वॉड का ऐलान किया है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रह सकते हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसकी डिजिटल स्ट्रीमिंग फैन कोड ऐप्प पर होगी। इसके अलावा आप लाइव स्कोर, अपडेट्स लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

भारत बनाम अफगानिस्तान पहले टी-20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs AFG 1st T20I Pitch Report)

आज के पिच की बात की जाए तो भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम की काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। कोटला की पिच हमेशा से बैटिंग के लिए स्वर्ग मानी जाती रही है। अभी यहां दिल्ली प्रीमियर लीग के भी मुकाबले खेले गए थे, जहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले थे। यहां बाउंड्री छोटी हैं। स्क्वायर 65 मीटर और स्ट्रेट 68 मीटर के आसपास। साथ ही आउटफील्ड काफी तेज है। पिच में अच्छा बाउंस मिलेगा और बॉल कैरी कर सकती है। इससे नई गेंद बल्ले पर आसानी से आने की उम्मीद है। पिच को देखते हुए पावरप्ले में विस्फोटक बल्लेबाजी होने और खूब रन बनने की उम्मीद है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच और सपाट हो जाएगी। सूखी सतह होने से स्पिनर्स को मिडिल के ओवरों में थोड़ी ग्रिप मिल सकती है। फिरोजशाह कोटला एक हाई स्कोरिंग ग्राउंड है। T20I में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 164 से 170 के बीच है। बता दें कि अब तक यहां 15 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, जिसमें 10 बार चेज करने वाली टीम जीती है। इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 221/9 है, जो भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। इस ग्राउंड पर लोएस्ट स्कोर 120 रन है जो श्रीलंका ने बनाया था। यहां हाईएस्ट चेज 212/3 है, जो साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ किया था। शाम के मैच में ओस का असर रहेगा। ऐसे में टॉस जीतकर दोनों टीमों के कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले लें तो हैरानी नहीं होगी। भारतीय टीम अगर पहले बल्लेबाजी करते है तो स्कोर 180 के पार हो सकता है।

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई, नांगेयालिया खरोती।

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs AFG 1st T20I: कैसा रहेगा कोटला की पिच का मिजाज, कितने रन बनने की उम्मीद?