IND vs AFG 1st ODI: कौन करेगा विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को रिप्लेस? जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग XI

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे 13 जून को खेला जाना है। इससे पहले टीम मैनेजमेंट के पास सबसे बड़ा सिरदर्द विराट कोहली और हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट ढूंढना है। यह दोनों खिलाड़ी चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं।

IND vs AFG 1st ODI: कौन करेगा विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को रिप्लेस? जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग XI

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज शनिवार, 13 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। IND vs AFG वनडे से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए दो सीनियर खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट सिरदर्द का कारण बने हुए हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हरफनमौला हार्दिक पांड्या चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। दोनों का चयन वनडे टीम में हुआ था, मगर कोहली को आईपीएल फाइनल के दौरान चोट लगी थी, वहीं पांड्या बीसीसीआई का फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद फिर चोटिल हो गए। ऐसे में उनकी जगह प्लेइंग XI में कौन लेगा आईए जानते हैं-

शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा करेंगे पारी का आगाज

जब बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान किया था तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर संश्य था। हिटमैन चोटिल थे तो उन्हें खेलने के लिए बीसीसीआई का फिटनेस टेस्ट पास करना था। रोहित शर्मा ने यह फिटनेस टेस्ट पास कर प्लेइंग XI में चयन के लिए खुद को उपलब्ध कराया है। अब जाहिर सी बात है कि रोहित शर्मा स्क्वॉड में होंगे और फिट होंगे तो वह प्लेइंग XI में शामिल जरूर होंगे। ऐसे में रोहित शर्मा और शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ पारी का आगाज करेंगे।

यशस्वी जायसवाल नंबर-3

विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में भारतीय स्क्वॉड में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल नंबर-3 पर बैटिंग कर सकते हैं। जायसवाल वैसे तो ओपनर है, मगर उनकी जगह वनडे टीम में नहीं बन रही है। ऐसे में कोहली की गैरमौजूदगी में उनके पास रनों का अंबार लगाकर वनडे टीम में जगह बनाने का मौका होगा। जायसवाल ने भारत के लिए 4 ही वनडे खेले हैं, जिसमें एक शतक के साथ 171 रन बनाए हैं। वैसे भारत के पास ईशान किशन के रूप में भी एक विकल्प मौजूद है, जो पहले से ही स्क्वॉड में है। ईशान किशन का डोमेस्टिक सीजन भी कमाल का रहा था।

श्रेयस अय्यर-केएल राहुल संभालेंगे मिडिल ऑर्डर का भार

नंबर-4 पर टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर और नंबर-5 पर केएल राहुल टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर का भार संभालते हुए नजर आएंगे। यह दोनों पिछले कुछ समय से इस पोजिशन पर बने हुए हैं और यहां से भारत को कई मैच जिताए हैं। अय्यर और राहुल का आईपीएल सीजन भी शानदार रहा था, उम्मीद है कि वह अफगानिस्तान वनडे सीरीज में भी शानदार फॉर्म दिखाएंगे। अय्यर वनडे टीम के उप-कप्तान भी हैं।

हार्दिक पांड्या की रिप्लेसमें कौन?

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक नहीं किया है। TOI को बीसीसीआई सचिव देवजीत साकिया ने बताया कि बोर्ड पांड्या का रिप्लेसमेंट इस सीरीज के लिए नहीं चुनेगा। ऐसे में अन्य ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के लिए प्लेइंग XI के दरवाजे पूरी तरह से खुल जाते हैं। रेड्डी को 4 वनडे का अनुभव है, भारत इस सीरीज में उन्हें मौका दे सकता है। ताकि वह वर्ल्ड कप 2027 में हार्दिक पांड्या का बैक अप बन सके।

5 गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत

शुभमन गिल की नजरें धर्मशाला की पिच पर 5 गेंदबाजों के साथ उतरने पर होगी, जिसमें अधिकतर तेज गेंदबाज हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह वनडे टीम में भी नहीं है तो अर्शदीप सिंह पेस अटैक की अगुवाई करेंगे। उनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा दे सकते हैं। वहीं प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिल सकता है। अगर भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ जाना चाहता है तो गुरनूर बराड़ को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है। नहीं तो वॉशिंगटन सुंदर और कुलदी यादव के रूप में दो स्पिनर भारत खिला सकता है।

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट-कीपर), ईशान किशन (विकेट-कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।