IND vs AFG Dharamshala Weather: धर्मशाला में हो रही है बारिश, क्या तय समय पर शुरू हो पाएगा मैच?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs AFG Dharamshala Weather Today- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान पहला वनडे आज धर्मशाला में खेला जाना है। हालांकि इस मैच पर बारिश का साया है। भारत बनाम अफगानिस्तान टॉस में भी देरी हो सकती है।

IND vs AFG Dharamshala Weather: धर्मशाला में हो रही है बारिश, क्या तय समय पर शुरू हो पाएगा मैच?

IND vs AFG 1st ODI Dharamshala Weather Today- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज यानी शनिवार, 13 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में होगा, हर बार की तरह इस मैच पर भी बारिश का साया है। टॉस में देरी हो सकती है। हालांकि फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि बारिश मैच में खलल जरूर डालेगी, मगर मैच को धुलने नहीं देगी। इसका मतलब यह है कि मैच बीच-बीच में रुक जरूरत सकता है, मगर नतीजा जरूर निकलेगा। भारत दौरे पर आई अफगानिस्तान की टीम ने वनडे सीरीज से पहले एकमात्र टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। उम्मीद है कि वनडे सीरीज में अफगानिस्तान भारत को टक्कर देने में कामयाब रहेगी। आईए जानते हैं आज धर्मशाला का मौसम कैसा रहने वाला है-

IND vs AFG धर्मशाला आज का मौसम

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 1 बजे मैदान पर उतरेंगे। अगर 1 बजे से धर्मशाला के मौसम पर नजर डालें तो Accuweather कि रिपोर्ट के अनुसार बारिश की संभावना 49 प्रतिशत है। वहीं 2 और 3 बजे तक बारिश होने के चांसेस सबसे अधिक लगभग 70 प्रतिशत के आसपास है। हालांकि इसके बाद मौसम में सुधार देखा जा सकता है। 4 बजे के बाद धूप खिल सकती है और 7 बजे से बारिश के चांसेस बिल्कुल खत्म है। ऐसे में शुरुआती खलल के बाद फैंस को पूरे मैच का मजा मिल सकता है।

धर्मशाला में आज बारिश की संभावनाएं

1 बजे- 49 प्रतिशत

2 बजे- 70 प्रतिशत

3 बजे- 67 प्रतिशत

4 बजे- 40 प्रतिशत

5 बजे- 34 प्रतिशत

6 बजे- 22 प्रतिशत

7 बजे- 0 प्रतिशत

8 बजे- 0 प्रतिशत

9 बजे- 0 प्रतिशत

10 बजे- 0 प्रतिशत

11 बजे- 0 प्रतिशत

India vs Afghanistan ODI हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्तान का वनडे क्रिकेट के इतिहास में कुल 4 बार आमना सामना हुआ है, जिमें टीम इंडिया ने 3 मैच जीते हैं, वहीं एक मुकाबला टाई हुआ था। इसका मतलब है कि अफगानिस्तान आज तक भारत को वनडे सीरीज में नहीं हरा पाया है। उनके पास इस सीरीज में इतिहास रचने का मौका होगा।

IND vs AFG वनडे टीम

इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (c), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान स्क्वॉड: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (c), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (w), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फ़रीद अहमद मलिक, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।