IND vs AFG टी20 सीरीज के लाइव मैच कहां देखें? हो गया कंफर्म; वैभव सूर्यवंशी पहली बार करेंगे ऐसा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India vs Afghanistan T20I Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच इसी महीने तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाने हैं। आगामी सीरीज का प्रसराण कहां होगा? यह कंफर्म हो गया है।

IND vs AFG T20I Sony Pictures Networks
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा (फाइल फोटो)

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। दूसरे मैच 15 जबकि तीसरे मुकाबला 17 सितंबर को होगा। अफगानिस्तान के पास आगामी सीरीज की मेजबानी है। इस सीरीज के लाइव मैचों का लुत्फ आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकेंगे। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को भारत-अफगानिस्तान सीरीज के प्रसारण अधिकार मिले हैं। यह मंगलवार (8 सितंबर) को कंफर्म हुआ। तीनों T20I शाम को सात बजे शुरू होंगे। भारत के खिलाफ होने वाले अफगानिस्तान के मैच उसके फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का हिस्सा हैं। यह अफगानिस्तान के घरेलू मैच होंगे। अफगानिस्तान ने देश में अस्थिर राजनीतिक स्थिति के कारण पिछले कुछ सालों में अपने घरेलू मैच भारत में आयोजित किए हैं।

'भारत में खेलना हमेशा खास क्योंकि…'

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और बिजनेस हेड (स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल) राजेश कौल ने कहा, ''भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज सोनी स्पोटर्स नेटवर्क के क्रिकेट पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाती है। यह हमारे 'फेस्टिवल ऑफ स्पोटर्स में एक और रोमांचक प्रतिस्पर्धा को जोड़ती है।'' वहीं, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा, ''भारत में खेलना हमेशा खास होता है क्योंकि क्रिकेट को लेकर यहां असाधारण जुनून है। इस सीरीज से अफगानिस्तान को वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।''

वैभव सूर्यवंशी पहली बार करेंगे ऐसा

युवा सनसनी पहली बार भारत की धरती पर इंटरनेशनल मैच खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने जुलाई 2026 में इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह उसके बाद जिम्बाब्वे दौरे गए। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने अब तक छह T20I मैच खेले हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारे हैं। बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस स्वीकृति पर निर्भर करेगा। वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा । अफगानिस्तान की बागडोर इब्राहिम जादरान के पास होगी। अफगानिस्तान टीम राशिद खान, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ और रहमतुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ी हैं ।

भारत का टी20 स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती।

अफगानिस्तान का टी20 स्क्वॉड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लाइव मैच कहां देखें? हो गया कंफर्म