Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND U19 vs PAK U19 Live Streaming U19 Asia Cup Live Telecast How To Watch India vs Pakistan Live Cricket Match Online TV
IND vs PAK Live Streaming U19 Asia Cup: हॉटस्टार नहीं…यहां उठाएं इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच का लुत्फ

IND vs PAK Live Streaming U19 Asia Cup: हॉटस्टार नहीं…यहां उठाएं इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच का लुत्फ

संक्षेप:

IND vs PAK Live Streaming U19 Asia Cup: अंडर-19 एशिया कप में जीत के साथ आगाज करने वाली टीम इंडिया का आज मैच पाकिस्तान से है। इस मैच में भी वैभव सूर्यवंशी पर हर किसी की नजरें रहेगी।

Dec 14, 2025 10:48 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IND vs PAK Live Streaming U19 Asia Cup: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 का 5वां मुकाबला रविवार, 14 दिसंबर को दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड पर खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मुकाबला बड़े अंतर से जीतकर यहां पहुंची है, ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस काफी हाई होगा। भारत ने यूएई को 234 रनों से तो पाकिस्तान ने मलेशिया को 297 रनों से धूल चटाई। भारत के लिए पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए, वहीं पाकिस्तान के लिए समीर मिन्हास चमके जिन्होंने 177 रनों की धुआंधार पारी खेली। भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान इन दोनों ही खिलाड़ियों पर हर किसी की नजरें रहेगी। आईए एक नजर India U19 vs Pakistan U19 मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर नजर डालते हैं-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडिया बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 मैच कब होगा?

इंडिया बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 मैच रविवार, 14 दिसंबर को होगा।

इंडिया बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 मैच कहां होगा?

इंडिया बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 मैच ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई में होगा।

इंडिया बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 मैच किस समय शुरू होगा?

इंडिया बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 मैच 10:30 AM IST पर शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में बवाल, भ्रष्टाचार में फंसे 4 खिलाड़ी; जानें नाम

इंडिया बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कौन से टीवी चैनल दिखाएंगे?

इंडिया बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

इंडिया बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम पाकिस्तान U19 एशिया कप 2025 मैच SonyLIV ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

इंडिया बनाम पाकिस्तान स्क्वॉड

इंडिया स्क्वॉड- आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), खिलान पटेल, दीपेश देवेन्द्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, उधव मोहन, नमन पुष्पक, युवराज गोहिल

पाकिस्तान स्क्वॉड- उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, दानियाल अली खान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, मोमिन कमर, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद शायान

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |