वैभव सूर्यवंशी को धक्का-मुक्की में शामिल होने पर मिलेगी सजा? श्रीलंका में हुई घटना पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की को लेकर कहा है कि इस मामले में मैच आधिकारी ऐक्शन लेते हैं और बोर्ड की इसमें भूमिका नहीं होती है।

वैभव सूर्यवंशी को धक्का-मुक्की में शामिल होने पर मिलेगी सजा? श्रीलंका में हुई घटना पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

इंडिया और श्रीलंका के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज के मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलमबागे के बीच तीखी बहस हुई थी और फिर खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। श्रीलंका के क्रिकेटर विशेन हालमबागे पर जुर्माना लगाया है लेकिन वैभव पर कोई ऐक्शन नहीं लिया गया है। वहीं बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ हुई इस घटना में शामिल युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ संभावित कार्रवाई की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये मामले मैच अधिकारियों (अंपायर और रेफरी) के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, उनमें भारतीय बोर्ड की कोई भूमिका नहीं होती है।

सैकिया ने स्पष्ट किया कि बीसीसीआई ने इस घटना के बाद न तो सूर्यवंशी और न ही किसी अन्य खिलाड़ी से कोई बातचीत की है। सैकिया ने सोशल मीडिया पर चल रही इन अटकलों पर भी हैरानी जताई कि भारतीय बोर्ड श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ हाल ही में एक मैच के दौरान मैदान पर हुई बहस को लेकर सूर्यवंशी के खिलाफ कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा ,'' सोशल मीडिया पर बहुत कुछ चल रहा है कि बीसीसीआई कार्रवाई करेगा। क्या बीसीसीआई मैच रैफरी है। ऐसे मामलों में अंपायर और मैच रैफरी फैसले लेते हैं। जो कुछ हुआ, वह खेल का हिस्सा था और बीसीसीआई की इसमें कोई भूमिका नहीं है। यह मैच रैफरी का काम है। अगर कोई गलती कर रहा है तो वह फैसला लेंगे।''

वैभव सूर्यवंशी जल्द ही भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। उन्हें हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। सैकिया ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, "इंडिया ए एक बड़े टूर्नामेंट में खेल रही है। वहां मौजूद सभी खिलाड़ी भविष्य में भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं। इसलिए उन्हें किसी भी तरह के अन्य मुद्दों में उलझने के बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। किसी भी कारण से खिलाड़ियों से बात करना हमारा काम नहीं है। खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं और उनके साथ मौजूद सपोर्ट स्टाफ तथा कोचिंग स्टाफ उनकी मदद कर रहे हैं। इसके अलावा कोई और उनके खेल, रणनीति या तैयारी में हस्तक्षेप नहीं करता।"

"हम इसी नीति का पालन करेंगे कि जब खिलाड़ी देश के लिए किसी बड़े टूर्नामेंट में खेल रहे हों, तो उनका ध्यान किसी ऐसे मुद्दे की ओर न जाए जो प्राथमिकता में नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात भारत की जीत और अच्छा प्रदर्शन है। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान उसी पर है।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।