Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND A vs PAK A Jitesh Sharma followed Suryakumar Yadav footsteps India A skip handshakes with Pakistan Shaheens
IND A vs PAK A: सूर्या के नक्शेकदम पर जितेश शर्मा, भारतीय टीम ने पाक शाहीन्स से नहीं मिलाया हाथ

IND A vs PAK A: सूर्या के नक्शेकदम पर जितेश शर्मा, भारतीय टीम ने पाक शाहीन्स से नहीं मिलाया हाथ

संक्षेप: भारत ए टीम के कप्तान जितेश शर्मा एशिया कप राइजिंग स्टार्स में सूर्यकुमा यादव के नक्शेकदम पर चले। भारतीय टीम ने मुकाबले में पाकिस्तान शाहीन्स से हाथ नहीं मिलाया।

Sun, 16 Nov 2025 10:57 PMBhasha
share Share
Follow Us on

भारत ‘ए’ और पाकिस्तान ‘शाहीन्स (ए टीम)’ दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने रविवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में अपने मैच शुरू होने से पहले हाथ मिलाने से परहेज किया। इससे सितंबर में एशिया कप के दौरान सीनियर टीम द्वारा शुरू किए गए चलन जारी रहा। राष्ट्रगान के बाद दोनों टीमें अपने-अपने रास्ते चली गईं। पाकिस्तान शाहीन्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए सितंबर में एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। उस टूर्नामेंट में दूसरे विकेटकीपर रहे और मौजूदा प्रतियोगिता में भारत ‘ए’ के कप्तान जितेश शर्मा ने अपने सीनियर खिलाड़ी के नक्शेकदम पर चलते हुए टॉस के समय पाकिस्तान शाहीन्स के कप्तान इरफान खान से हाथ नहीं मिलाया।

भारत-पाक क्रिकेट संबंध पिछले कुछ समय से सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी द्वारा दुबई में सूर्यकुमार को एशिया कप विजेता ट्रॉफी सौंपने से इनकार करने के बाद तनाव बढ़ गया। भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि से ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

माज सदाकत के हरफनमौला खेल से पाकिस्तान शाहीन्स ने ग्रुप बी मैच में भारत ए को 40 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराया। पाकिस्तान ए ने भारत ए को 19 ओवर में 136 रन पर आउट करने के बाद महज 13.2 ओवर में दो विकेट पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ सदाकत ने 47 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 79 रन की पारी खेलने के अलावा तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |