IND A vs AFG A Live Streaming: इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान एक लाइव मैच कैसे देखें लाइव? वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND A vs AFG A Live Streaming: इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान एक ट्राई सीरीज का दूसरा मैच आज दांबुला में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 9 बजकर 30 मिनट पर होगा।

IND A vs AFG A Live Streaming: इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान एक लाइव मैच कैसे देखें लाइव? वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें

ैाच सकते हैंIND A vs AFG A Live Streaming: इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 11 जून को दांबुला के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। India A vs Afghanistan A मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 9 बजकर 30 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे। इस ट्राई सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 8 रनों से हराकर जीत का खाता खोला था। वैभव सूर्यवंशी ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए थे, उन्होंने 12 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 14 ही रन बनाए थे। आज अफगानिस्तान के खिलाफ हर किसी की नजरें एक बार फिर इस 15 साल के खिलाड़ी पर रहेगी। वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था और कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रनों की शानदार पारी खेली थी। आज देखते हैं अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का परफॉर्मेंस कैसा रहता है। आईए एक नजर IND A vs AFG A मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

India A vs Afghanistan A Live Streaming and Telecast Details Online TV-

इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई सीरीज का दूसरा मैच कब खेला जाएगा?

IND A vs AFG A ट्राई सीरीज का दूसरा मैच आज यानी 11 जून को खेला जाएगा।

India A vs Afghanistan A ट्राई सीरीज का दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई सीरीज का दूसरा मैच दांबुला के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND A vs AFG A ट्राई सीरीज का दूसरे मैच का टॉस कितने बजे होगा?

India A vs Afghanistan A ट्राई सीरीज के दूसरे मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 9 बजकर 30 मिनट पर होगा।

इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई सीरीज का दूसरा मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND A vs AFG A ट्राई सीरीज का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू होगा।

India A vs Afghanistan A ट्राई सीरीज का दूसरा मैच कैसे देखें लाइव?

इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई सीरीज का दूसरा मैच आप टीवी पर सोनी सपोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। वहीं IND A vs AFG A लाइव क्रिकेट मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का मजा आप Sony LIV पर उठा सकते हैं। India A vs Afghanistan A LIVE Score और मैच से जुड़ी रोचक खबरों के लिए आप लाइवहिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान स्क्वॉड

इंडिया A स्क्वाड: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु

अफगानिस्तान A स्क्वाड: इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान (विकेट कीपर), हसन ईसाखिल, बहिर शाह, एजाज अहमद अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तनिवाल, इशाक रहीमी, फैसल खान अहमदजई

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।