2027 वर्ल्ड कप में रोहित- विराट को शामिल करो, 90% बढ़ जाएगी भारत की जीत की संभावना; सुरेश रैना ने दिया बड़ा बयान

लाइव हिन्दुस्तान
share

रोहित शर्मा और विराट कोहली अगर 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा होते हैं तो दक्षिण अफ्रीका में भारत के विश्व कप जीतने के चांसेस 90 फीसदी बढ़ जाएंगे। यह कहना है पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का। उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर यह बात कही है।

Virat Kohli and Rohit Sharma
विराट कोहली और रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इन दोनों के टीम में होने से फिलहाल, संन्यास की अटकलों पर विराम लग गया है। अगर दोनों खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो यह साल बीत जाएगा और इसके बाद 2027 का वनडे वर्ल्ड कप नजदीक होगा जिसमें दोनों को चुना जा सकता है। 2027 में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों मिलकर भारत को दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर वर्ल्ड कप जिताने में मदद कर सकते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बावजूद पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को पूरा भरोसा है कि इन दोनों दिग्गजों के टीम में होने से दक्षिण अफ्रीका में भारत की विश्व कप जीत की संभावना 90 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।

भारत के वर्ल्ड कप जीतने के 90 प्रतिशत चांस बढ़ जाएंगे

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज और बेहतरीन फील्डर ने कहा "रोहित शर्मा और विराट कोहली को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। मैं उनके साथ कई मैच खेल चुका हूं। इस बार हम दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में विश्व कप खेल रहे हैं और मुझे लगता है कि टीम में इन दोनों के होने से ट्रॉफी जीतने की हमारी संभावना 90 प्रतिशत बढ़ जाती है।" सुरेश रैना अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो रोहित और कोहली का समर्थन कर रहे हैं। रिंकू सिंह जो भारतीय वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं भी उनसे सहमत हैं। रिंकू ने जियोस्टार पर बातचीत के दौरान कहा “वे दोनों दिग्गज हैं, विराट भैया और रोहित भैया दोनों। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि पूरा देश उम्मीद करता है कि वे विश्व कप खेलें और इसे जीतने वाली टीम का हिस्सा बनें।"

मुश्किलों से गुजर रहे रोहित, विराट के लिए सब चंगा

बता दें कि रोहित शर्मा को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वह उम्र में कोहली से एक साल बड़े हैं। अपने साथी खिलाड़ी की तरह फॉर्म को लेकर निरंतर नहीं हैं और चोट से भी जूझ रहे हैं। इस साल की शुरुआत में आईपीएल के दौरान रोहित को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, हालांकि वह ठीक होते हुए दिखाई दिए, लेकिन शुरुआत में थोड़े अनफिट दिखे। फिर लॉर्ड्स में शतक लगाकर उन्होंने शानदार वापसी की। वहीं, कोहली भारत की वनडे टीम में अपनी जगह को लेकर काफी स्थिर नजर आते हैं, जिससे 2027 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली टीम में उनका चयन लगभग तय है। रोहित के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ महीने पहले तो ऐसी खबरें भी आई थीं कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे उनका आखिरी मैच था। हालांकि, बल्लेबाज ने इन अफवाहों को तुरंत खारिज कर दिया था। बीसीसीआई ने भी इन अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और बातों को सिरे से खारिज किया था। अब, जब वह घरेलू सीरीज जैसी अगली चुनौती के लिए तैयार हो रहे हैं, तो तीन अच्छे प्रदर्शन से युवा यशस्वी जायसवाल के रहते हुए भी उनकी दावेदारी मजबूत हो सकती है।

दक्षिण अफ्रीका में रोहित और कोहली का वनडे रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका में इन दिग्गज बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। उनका अनुभव काम आएगा, लेकिन 39 और 40 वर्ष की आयु में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनके उनकी बॉडी और हैंड आई कॉर्डिनेशन कैसा रहता है यह भी प्रदर्शन को काफी हद तक निर्धारित कर सकता है। दक्षिण अफ्रीका में वनडे में कोहली का बल्लेबाजी औसत 74.83 है, उन्होंने 14 मैचों में 898 रन बनाए हैं। हालांकि, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बेहतर नहीं है। उन्होंने 19.6 की औसत से कुल 256 रन बनाए हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़2027 वर्ल्ड कप में रोहित-विराट को शामिल करो, 90% बढ़ेगी भारत की जीत की संभावना