Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Important update on speedster Mayank Yadav 23 year old pacer close to regaining bowling fitness
'रफ्तार के सौदागर' मयंक यादव पर आया अहम अपडेट, फिटनेस हासिल करने के बेहद करीब पेसर

'रफ्तार के सौदागर' मयंक यादव पर आया अहम अपडेट, फिटनेस हासिल करने के बेहद करीब पेसर

संक्षेप:

'रफ्तार के सौदागर' मयंक यादव की फिटनेस पर अहम अपडेट आया है। 23 वर्षीय पेसर पूर्ण फिटनेस हासिल करने के बेहद करीब है। वह 2025 में केवल दो प्रतिस्पर्धी मैच ही खेल पाए।

Jan 03, 2026 01:46 pm ISTMd.Akram नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव पीठ के निचले हिस्से में ऐंठन के कारण लगभग एक साल तक मैदान से बाहर रहने के बाद अब अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी करने के लिए फिट होने के करीब हैं। इस 23 वर्षीय तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2024 में अपनी तूफानी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2025 में मयंक दो मैच ही खेल पाए

इसके बाद वह सबसे छोटे प्रारूप में भारत के लिए भी खेले। हालांकि पीठ की चोट के कारण वह 2025 में केवल दो प्रतिस्पर्धी मैच ही खेल पाए। मयंक की फिटनेस संबंधी समस्याओं के बावजूद उनकी आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इस तेज गेंदबाज पर भरोसा दिखाया और पिछले महीने हुई नीलामी से पहले उन्हें अपनी टीम में बनाए रखा।

ये भी पढ़ें:LSG का 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड हुआ तैयार, कंगारू पर लुटाए सबसे ज्यादा पैसे

'शारीरिक क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार'

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘मयंक यादव अच्छी प्रगति कर रहे हैं और वह अपनी पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी करने के करीब हैं। उन्होंने अपनी ताकत और शारीरिक क्षमता में भी महत्वपूर्ण सुधार दिखाया है, जिससे वह तेज गेंदबाजी के लिए आवश्यक अधिकतम फिटनेस स्तर हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं।’’

ये भी पढ़ें:पराग ने सैमसन को लेकर कहा- मैं उनके बारे में ऐसा सोचना भी नहीं चाहता, क्योंकि…

रियान पराग के कंधे में कोई दर्द नहीं

अधिकारी ने भारतीय बल्लेबाज रियान पराग की फिटनेस को लेकर भी जानकारी दी, जो दाहिने कंधे में चोट के कारण विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच छह दिसंबर को खेला था। अधिकारी ने कहा, ‘‘रियान ने 16 दिसंबर 2025 को अपने दाहिने कंधे में इंजेक्शन लगवाने के बाद अच्छी प्रगति दिखाई है। उनके कंधे में अब किसी तरह का दर्द नहीं है। उन्होंने नेट में थ्रो-डाउन और स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास फिर से शुरू कर दिया है।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |