इमेशा दुलानी के शतक के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेके, T20I में सेंचुरी लगाने वाली दूसरी श्रीलंकाई खिलाड़ी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

श्रीलंका महिला टीम ने पहले टी20 मैच में पाकिस्तान महिला टीम को 6 विकेट से हराया। इस मैच में दमदार पारी खेलते हुए इमेशा दुलानी टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक बनाने वाली दूसरी श्रीलंकाई महिला क्रिकेटर बनीं।

Imesha Dulani
श्रीलंका महिला क्रिकेटर इमेशा दुलानी

इमेशा दुलानी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ दमदार शतक लगाकर श्रीलंका को पहले टी20 मैच में जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। वह श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली दूसरी महिला बल्लेबाज बन गईं हैं। इमेशा दुलानी (नाबाद 101) शानदार शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने शुक्रवार को पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को छह गेंदें शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

शतक लगाने वाली दूसरी श्रीलंका खिलाड़ी

श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड अनुभवी चामरी अटापट्टू के नाम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में शतक लगाया था। इस मैच में उन्होंने 66 गेंद में 113 रन बनाए। 7 साल बाद इमेशा दुलानी ने इस खास क्लब में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 64 मैचों में 101 रन बनाए। वह नाबाद लौटीं।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 176 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। शवाल ज़ुल्फिकार ने सर्वाधिक (61) रनों की पारी खेली। कप्तान मुनीबा अली ने (42), इमान नसीर (21), आयशा जफर ने (17) और सायरा जबीन ने (13) रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी ने दो विकेट लिये। काव्या कविंदी, सुगंधिका कुमारी और चामुदी प्रबोदा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया

इसके बाद 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की महिला टीम ने 19 ओवरों में चार विकेट पर 177 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। इमेशा दुलानी और कप्तान चामरी अटापट्टू की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिए 78 रन जोड़कर श्रीलंका को अच्छी शुरुआत दिलाई। आठवें ओवर की पहली गेंद पर नाश्रा संधु ने चामरी अटापट्टू 22 गेंदों में (39) रन को आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद विशमी गुणरत्ने (तीन), हर्षिता समरविक्रमा (सात), कविशा दिलहारी (11) रन बनाकर आउट हुई। इस दौरान इमेशा दुलानी एक छोर थामे रन बनाती रही और उन्होंने अपना शतक पूरा किया। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर दुलानी ने एक रन लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दुलानी ने 64 गेंदों में 17 चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 101) रनों की मैच विजयी पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से नाश्रा संधु ने दो विकेट लिये। हुमना बिलाल, उम्म-ए-हानी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़इमेशा के शतक के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेके, ऐसा करने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं