'फेक' इंजरी के चलते इमाम-उल-हक पर लग सकता है 2 साल का बैन, मोहम्मद रिजवान को टाटा-बायबाय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इमाम उल हक को फेक इंजरी के चलते 2 साल का बैन झेलना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स हैं कि इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज ने फेक इंजरी का बहाना देकर बैटिंग नहीं की।

Imam Ul Haq and Mohammad Rizwan
इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं है। टीम एक तरफ मैच पर मैच हार रही है, वहीं दूसरी तरफ टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों पर लगातार तलवार चला रहा है। लॉर्ड्स टेस्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने 7 खिलाड़ियों को तो वापस बुलाया ही, साथ ही बीच सीरीज में हेड कोच और बॉलिंग कोच भी बदल डाला। इस बीच अब खबर आ रही है कि लॉर्ड्स टेस्ट में फेंक इंजरी का बहाना देकर दोनों पारियों में बैटिंग ना करने वाले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक पर 2 साल का बैन लग सकती है। वहीं विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का करियर लगभग-लगभग खत्म माना जा रहा है।

पिछले हफ्ते लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन इमाम को पिंडली में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया। वह दोनों इनिंग में बैटिंग करने नहीं लौटे। पाकिस्तान यह मैच 194 रनों से हारा और सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया।

जब इमाम चौथे दिन की शुरुआत में पिंडली पर टेप लगाकर बैटिंग प्रैक्टिस करने के लिए बाहर निकले, तो स्टुअर्ट ब्रॉड और डेविड वॉर्नर ने उन पर नाटक करने का आरोप लगाया। यह कमेंट उन आरोपों के बीच आया है कि उन्होंने पहले भी चोटों का नाटक किया था।

जियो न्यूज ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले की जांच की मांग की, और बोर्ड एक डिटेल्ड रिपोर्ट चाहता है। सूत्रों ने अब एक पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट को कन्फर्म किया है कि बैटर पर 1 से 2 साल का बैन लग सकता है।

इससे पहले, न्यूज एजेंसी PTI ने बताया था कि PCB के जांच की तैयारी के बीच इमाम शायद कानूनी सलाह लेंगे। एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, "इमाम बड़ी मुश्किल में हैं और जब उन्हें बोर्ड की जांच कमिटी के सामने पेश होना होगा, तो वे कानूनी सलाह भी ले सकते हैं। कमिटी उनकी पिंडली की मांसपेशियों की चोट की जांच करेगी, जिसकी वजह से वे दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में बैटिंग नहीं कर पाए थे।"

जियो न्यूज की एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मोहम्मद रिजवान का इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो सकता है, क्योंकि PCB ने उनके डिसिप्लिन को लेकर गंभीर चिंता जताई है और विकेटकीपर-बल्लेबाज पर सख्त एक्शन हो सकता है।

इस मामले में रिजवान को न सिर्फ PCB से सवालों का सामना करना पड़ेगा, बल्कि सूत्रों ने यह भी कहा कि "निकट भविष्य में उनके किसी भी पाकिस्तानी टीम में शामिल होने की संभावना नहीं है।"

34 साल की उम्र में, बल्ले से कम होते प्रदर्शन और उन्हें बाहर करने की बढ़ती मांगों के बीच, PCB के इस फैसले ने रिजवान के पाकिस्तानी करियर पर शायद विराम लगा दिया है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'फेक' इंजरी के चलते इमाम पर लग सकता है 2 साल का बैन, रिजवान को टाटा-बायबाय