वरुण चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे वीरेंद्र सहवाग, अभिषेक शर्मा का उदाहरण देकर समझाया
वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि अगर भारतीय टीम खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा का सपोर्ट कर रही है तो वरुण चक्रवर्ती को भी उसी तरह भरोसा दिया जाना चाहिए।

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत ने फाइनल तक का सफर भले तय कर लिया हो लेकिन उसके दो सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी अभी तक खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और क्रीज पर टिके रहने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। वहीं दूसरी तरफ वरुण चक्रवर्ती काफी महंगे साबित हुए हैं। बीच के ओवरों में उन पर रन रोकने और विकेट लेने की जिम्मेदारी होती है लेकिन वह दोनों ही काम नहीं कर पा रहे हैं। अभिषेक शर्मा के साथ टीम टिकी हुई है, वहीं अब वरुण चक्रवर्ती को लेकर सवाल उठने लगे हैं हालांकि वीरेंद्र सहवाग इस स्टार स्पिनर के सपोर्ट में उतर गए हैं।
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की थी। उन्होंने शुरुआती चार मैचों में 9 विकेट चटकाए थे। हालांकि सुपर-8 चरण के शुरू होते ही उनकी धुनाई शुरू हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 4 ओवर में 64 रन लुटाए। उन्होंने अंतिम चार मैचों में 186 रन दिए हैं। अभिषेक शर्मा भी विस्फोटक बल्लेबाज होने के बाद भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने सात मैचों में 89 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी वह लय नहीं हासिल कर सके। सहवाग ने कहा कि सलामी बल्लेबाज ने पिछले 6 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया और उन्हें सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि वरुण का रिप्लेसमेंट उनसे बेहतर करेगा
वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज से कहा, ''अभिषेक शर्मा भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। तो अगर आप उन पर भरोसा कर रहे हो, तो गेंदबाज पर भरोसा करने में क्या दिक्कत है? आलोचना करना लोगों का काम है। अगर आप एक ऐसे बल्लेबाज को खिला रहे हैं जिसने अपनी पिछली 5-6 पारियों में केवल एक अर्धशतक लगाया है, और यदि आप एक गेंदबाज से कहते हैं कि आपने पिछले तीन मैचों में रन लुटाए हैं, इसलिए हम दूसरे गेंदबाज की तलाश कर रहे हैं, तो इस बात की क्या गारंटी है कि रिप्लेसमेंट के तौर पर आने वाला गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेगा?"
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



