न्यूजीलैंड सीरीज में सबसे तेज 28000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बनेंगे विराट कोहली
दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज किंग कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर पहले ही मैच में 25 रन बना लेते हैं तो वे अपने 28000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लेंगे। इतना ही नहीं, इन रनों के साथ विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और सबसे तेज 28000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली इस मैच में बड़े कीर्तिमान स्थापित करने के किनारे पर खड़े हैं। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज किंग कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर पहले ही मैच में 25 रन बना लेते हैं तो वे अपने 28000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लेंगे। इतना ही नहीं, इन रनों के साथ विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और सबसे तेज 28000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
विराट कोहली अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 27975 रन बना चुके हैं। इसमें टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट के रन शामिल हैं। कोहली को 28000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 25 रनों की जरूरत है। 25 रन बनाते ही विराट कोहली 28000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली इस मुकाम पर सबसे कम पारियों में पहुंचने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
सचिन तेंदुलकर ने 644 पारियों में 28 हजार रन के आंकड़े को पूरा किया था. जबकि कुमार संगाकारा ने यह कीर्तिमान 666 पारियों में किया था। अगर विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 25 रन बनाते हैं तो वे 624 पारियों में 28000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं ऐसे में वे पहले मैच में ही फैंस को उनसे यह खास उपलब्धि हासिल करने की उम्मीद होगी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में उन्होंने 302 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब जीता था, जिसमें दो शानदार शतक शामिल थे। इसके अतिरिक्त, घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली और गुजरात के खिलाफ भी 77 रन बनाए। विराट कोहली इन दिनों शानदार रिदम में दिख रहे हैं। उन्होंने 6 जनवरी को दिल्ली के साथ विजय हजारे ट्रॉफी में भी टीम के साथ जुड़ने का फैसला किया है। वे इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी के दो मैच खेले चुके हैं, जिसमें एक शतक और एक शानदार अर्धशतक जड़ा था।






