Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़If Virat Kohli Rohit Sharma are demoted from the BCCI central contract how many crores will they lose Know Here
विराट कोहली और रोहित शर्मा का हुआ डिमोशन तो लगेगा कितने करोड़ का फटका? शुभमन गिल की लग सकती है लॉटरी

विराट कोहली और रोहित शर्मा का हुआ डिमोशन तो लगेगा कितने करोड़ का फटका? शुभमन गिल की लग सकती है लॉटरी

संक्षेप:

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार A+ ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़, A वालों को 5 करोड़, B वालों को 3 करोड़ और C वालों को 1 करोड़ मिलते हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा फिलहाल A+ ग्रेड में हैं।

Dec 11, 2025 11:50 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया के दो सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट के A+ ग्रेड में बने रहेंगे या नहीं इस पर फैसला 22 दिसंबर को होने वाली सालाना AGM मीटिंग के दौरान होगा। कोहली और रोहित दोनों ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही एक्टिव हैं। टी20 क्रिकेट से इन दोनों दिग्गजों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद संन्यास लिया था, वहीं टेस्ट क्रिकेट को अलविदा इस साल इंग्लैंड दौरे से पहले कहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:चंडीगढ़ की पिच पर आज बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या चलेगा गेंदबाजों का जादू, जानें

बीसीसीआई का पिछला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 तक का था। टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बावजूद बोर्ड ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को A+ ग्रेड में रखा था। इस ग्रेड में अधिकतर उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जो तीनों फॉर्मेट में एक्टिव हों।

पिछले सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह A+ ग्रेड में थे। जसप्रीत बुमराह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं, वहीं जडेजा टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

अब जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है तो नए सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट में दोनों दिग्गजों को डिमोशन हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो कोहली-रोहित दोनों को तगड़ा फटका लगेगा।

ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा के निशाने पर कोहली का 'महारिकॉर्ड', SKY भी नहीं कर पाए ऐसा!

बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्टैक्ट सैलरी

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार A+ ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़, A वालों को 5 करोड़, B वालों को 3 करोड़ और C वालों को 1 करोड़ मिलते हैं।

अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन होता है तो उन्हें कम से कम 2 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा को करोड़ों का नुकसान

अगर बीसीसीआई उन्हें A ग्रेड में डिमोट करती है तो उनकी सैलरी 2 करोड़ रुपए घटकर 5 करोड़ रह जाएगी, वहीं सिर्फ एक फॉर्मेट खेलने की वजह से उन्हें B ग्रेड में डिमोट किया जाता है तो उनको सिर्फ 3 करोड़ रुपए सैलरी मिलेगी।

शुभमन गिल की लगेगी लौटरी

वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल सभी फॉर्मेट खेल रहे हैं। टेस्ट और वनडे में वह भारतीय टीम के कप्तान है, वहीं टी20 में उन्हें उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली हुई है। ऐसे में शुभमन गिल का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में प्रमोट होना तय है। गिल फिलहाल A ग्रेड में है और उन्हें 5 करोड़ सैलरी मिलती है। अगर उन्हें A+ ग्रेड में प्रमोट किया जाता है तो उनकी सालाना सैलरी बढ़कर 7 करोड़ रुपए हो जाएगी।

BCCI का 2024-25 का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

A+ ग्रेड

खिलाड़ी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा

A ग्रेड

खिलाड़ी: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत

B ग्रेड

खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर

C ग्रेड

खिलाड़ी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, इशान किशन, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |