बिना सेमीफाइनल खेले U19 Asia Cup 2025 फाइनल में जा सकता है भारत, पाकिस्तान हो जाएगा बाहर
बिना सेमीफाइनल खेले टीम इंडिया U19 Asia Cup 2025 के फाइनल में पहुंच सकती है, जबकि पाकिस्तान की टीम बाहर हो जाएगी। दोनों टीमें इस समय सेमीफाइनल में हैं। हालांकि, दोनों के अलग-अलग टीमों से सेमीफाइनल हैं।

U19 Asia Cup 2025 के सेमीफाइनल्स आज के लिए शेड्यूल हैं, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं। एक सेमीफाइनल में इंडिया के सामने श्रीलंका की टीम है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को बांग्लादेश से भिड़ना है। दुबई में ये अंडर 19 एशिया कप खेला जा रहा है और वहां बारिश ने दस्तक दी है, जिसके कारण खबर लिखे जाने तक मैच शुरू नहीं हो सके हैं। भारतीय समय की ही बात करें तो अब तक मैच शुरू हो जाने थे, लेकिन एकदिवसीय प्रारूप में खेले जा रहे दोनों सेमीफाइनल वेट आउटफील्ड की वजह से शुरू नहीं हो पाए हैं।
अब सवाल ये है कि अगर दोनों सेमीफाइनल नहीं खेले जाते हैं तो एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के नियम क्या कहते हैं और किसे फायदा मिलने वाला है? प्लेइंग कंडीशन्स में अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल्स के लिए रिजर्व डे नहीं है। अगर बारिश या किसी अन्य कारण से मैच रद्द होता है तो फिर ग्रुप फेज में नंबर वन पोजिशन पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश होगी। दूसरा सेमीफाइनल भी रद्द हुआ तो उस पर भी यही नियम लागू होगा। अगर ऐसा होता है तो फिर टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले हो जाएगी, जबकि पाकिस्तान को मायूस होना पड़ेगा।
ऐसा इसलिए है, क्योंकि ग्रुप फेज में टीम इंडिया अपने ग्रुप से नंबर वन थी। अगर इंडिया वर्सेस श्रीलंका सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण नहीं हुआ तो फाइनल में टीम इंडिया पहुंच जाएगी, जिसने अपने तीनों लीग फेज के मैच जीते थे, जबकि ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम थी, जिसको सेमीफाइनल का टिकट मिला था। पाकिस्तान का सामना दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश से हो रहा है। वहीं, बांग्लादेश की टीम अपने ग्रुप में पहले स्थान पर थी। ऐसे में उस सेमीफाइनल से बांग्लादेश को मैच रद्द होने पर फाइनल का टिकट मिल जाएगा।
पाकिस्तान हो जाएगा बाहर
इस तरह पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम दुबई में जारी एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी और बिना सेमीफाइनल खेले इंडिया और बांग्लादेश की टीम फाइनल में होगी। फाइनल मुकाबला रविवार को आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा। फिलहाल के लिए मैच अधिकारी कम से कम 10-10 ओवर का मैच कराने के बारे में सोचेंगे, लेकिन अभी के लिए ग्राउंड गीले हैं, जिसके कारण मैच शुरू होने में देरी होगी।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें




