ऐसे प्लेयर को टीम इंडिया से बाहर करो, कप्तान छिपा नहीं सकता; सुनील गावस्कर हुए आगबबूला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुनील गावस्कर ने भारतीय सिलेक्टर्स को एक सख्त सुझाव दिया है। भारत के  पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गावस्कर का मानना है कि औसत फील्डर की टीम इंडिया में कोई जरूरत नहीं है। 

Sunil Gavaskar on Team India Fielding
Sunil Gavaskar on Team India Fielding

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे का तीन मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया। श्रेयस ब्रिगेड के क्लीन स्वीप करने के बावजूद सुनील गावस्कर टीम की फील्डिंग से खुश नहीं हैं। भारत ने सीरीज के दौरान कई कैच टपकाए और फील्डिंग में अनेक गलतियां की। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गावस्कर ने आगबबूला होते हुए भारतीय सिलेक्टर्स को एक सख्त सुझाव दिया है। उनका मानना है कि ऐसे प्लेयर्स को टीम इंडिया से बाहर कर देना चाहिए, जो औसत फील्डर हैं। उन्होंने कहा कि कप्तान के लिए मैदान पर तीन या चार खिलाड़ियों को छिपाना संभव नहीं है।

‘ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे…’

गावस्कर ने स्पोर्टस्टार के लिए अपने कॉलम में लिखा, ''यह जरूरी है कि अगर कोई खिलाड़ी औसत फील्डर है तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे कप्तान यह उम्मीद करते हुए तीन या चार खिलाड़ियों को छिपा सके कि गेंद उनके पास नहीं जाएगी।'' गावस्कर ने इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजों में गेम अवेयरनेस की कमी को लेकर आलोचना की। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-2 से गंवाई जबकि टी20 सीरीज में 4-0 से सूपड़ा हुआ। भारत का उससे पहले आयरलैंड में दो टी20 मैचों की सीरीज में क्लीन स्पीप हुआ था। आयरलैंड में भारतीय टीम 183 और 155 रनों का टारगेट चेज नहीं कर सकी थी।

'बॉल को उसकी मेरिट के हिसाब…'

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, ''शॉट सिलेक्शन बहुत अहम है और ऐसे बल्लेबाज को अपने ईगो पर काबू रखना होता है और अपनी इमेज के हिसाब से खेलने की कोशिश नहीं करनी होती, बल्कि बॉल को उसकी मेरिट के हिसाब से खेलना होता है। हां, अल्ट्रा-शॉर्ट फॉर्मेट, टी20 में ऐसा करना आसान नहीं है क्योंकि लगभग हर दूसरी गेंद पर बड़े शॉट की जरूरत होती है। लेकिन वनडे फॉर्मेट में मामला अलग है, जहां पावर शॉट लगाने से पहले थोड़े सेटल होने का समय मिलता है।''

'उस बॉलर को ढूंढें, जिसके खिलाफ…'

गावस्कर ने आगे लिखा, ''स्मार्ट क्रिकेट खेलना जरूरी है। इसलिए, उस बॉलर को ढूंढें, जिसके खिलाफ काउंटर अटैक करने की जरूरत नहीं है। फिर उन बॉलर्स को टारगेट करें जिनके खिलाफ आप बेहतर बॉलर के किफायती ओवर की भरपाई कर सकते हैं। दुनिया की किसी भी टीम के पास पांच टॉप बॉलर नहीं होते हैं, और टी20 गेम में हमेशा आठ से 12 ओवर ऐसे होते हैं जहां रन लूटे जा सकते हैं। वहीं, 50 ओवर के फॉर्मेट में थोड़ा सब्र रखने से कोई नुकसान नहीं होने वाला, भले ही टीम 380 प्लस जैसे बड़े स्कोर का पीछा कर रही हो।'' भारत को इंग्लैंड में तीसरे वनडे में 388 का टारगेट का पीछा करते हुए 27 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ऐसे प्लेयर को टीम इंडिया से बाहर करो, कप्तान छिपा नहीं सकता; गावस्कर भड़के