‘अगर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हैं, तो वैभव सूर्यवंशी भगवान का बेटा हो सकता है’

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए उनका चयन सीनियर टी20 टीम में हुआ है। अगर उन्हें डेब्यू करना का मौका मिलता है तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे।

Sachin Tendulkar and Vaibhav Sooryavanshi

अगर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हैं, तो वैभव सूर्यवंशी भगवान का बेटा हो सकता है…ऐसा पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत का कहना है। वैभव सूर्यवंशी भारत के उभरते सितारों में से एक हैं। आईपीएल 2026 में उनकी कमाल की बल्लेबाजी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उनको फास्ट्रैक कर 15 साल की उम्र में ही टीम इंडिया में जगह दे दी है। वैभव सूर्यवंशी का चयन आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में हुआ है। अगर उन्हें टी20 में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वह सचिं तेंदुलकर का बरसो पुराना रिकॉर्ड तोड़ भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को वैभव सूर्यवंशी को जल्द प्लेइंग XI में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, वह बाहर बैठकर भी काफी कुछ सीख सकते हैं।

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा "उसने टीम में जबरदस्ती जगह बनाई है। उसके सिलेक्शन में उम्र कोई फैक्टर नहीं है। यह सिर्फ स्कोर के आधार पर हुआ है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह 11 में खेलता है या नहीं। मैनेजमेंट को उसे तीन साल के लिए 16 में जगह की गारंटी देनी चाहिए, चाहे वह खेले या नहीं, या वह फेल हो या परफॉर्म करे। आयरलैंड के खिलाफ उसे 11 में जबरदस्ती मत खिलाओ क्योंकि वह धमाल मचा देगा, चाहे टीम कमजोर हो या मजबूत। इसलिए उसे सिर्फ नाम के लिए 11 में मत खिलाओ।"

उन्होंने आगे कहा, "उसे इंतजार करने दो और संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग करते रहने दो। वह रिजर्व में रहकर ही बहुत कुछ सीख जाएगा। उसका दिमाग़ स्थिर है और वह सबके पैर छूकर आशीर्वाद लेता है, जो एक शानदार संकेत है। वह सचिन तेंदुलकर के बाद अगला हीरा हो सकता है। अगर सचिन क्रिकेट के भगवान हैं, तो वैभव भगवान का बेटा हो सकता है।"

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 776 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाया। अपने दूसरे ही सीजन में ऑरेंज कैप जीतकर वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी बने। 15 साल के इस खिलाड़ी ने एक सीजन में 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल का भी रिकॉर्ड तोड़ा। उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी अपनी यह चमक इंटरनेशनल मंच पर भी बिखेरेंगे।

भारत का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू होना है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा वैभव सूर्यवंशी का चयन एशियन गेम्स के स्क्वॉड में भी हुआ है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।