'ऋषभ पंत DC की कप्तानी मिले तो…', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किन झंझटों से चेताया?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वसीम जाफर ने ऋषभ पंत को आईपीएल में कप्तानी से दूर रहने की सलाह दी है। विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत आईपीएल 2027 में दिल्ली  कैपिटल्स की ओर से खेलेंगे। वह दो सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स में रहे।

Rishabh Pant
ऋषभ पंत

स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की ओर से खेलेंगे। आईपीएल 2026 के बाद डीसी और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच एक हाई प्रोफाइल ट्रेड के पंत की 'घर वापसी' हुई। उन्होंने दो सीजन एलएसजी की कप्तानी की मगर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 2016 में दिल्ली फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह 2024 तक डीसी में थे। पंत की दिल्ली में वापसी ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया कि टीम की कप्तानी कौन करेगा? वह पहले भी इस फ्रेंचाइजी की बागडोर संभाल चुके हैं। फिलहाल, अक्षर पटेल के पास डीसी की कमान है। हालांकि, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना ​​है कि अगर पंत को डीसी में कप्तानी मिले भी तो मना कर देना चाहिए।

'ऋषभ की ये प्राथमिकता होगी'

जाफर ने 28 वर्षीय पंत को सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस पर फोकस रखने की सलाह दी है ताकि भारत की वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी हो सके। पंत ने अगस्त 2024 के बाद से भारत के लिए कोई वनडे या टी20 मैच नहीं खेला है। वह सिर्फ टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''ऋषभ के लिए बेहतर है कि वह बतौर प्लेयर खेले क्योंकि उनका परफॉर्मेंस नीचे आया है। ऋषभ की प्राथमिकता होगी कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके T20I और वनडे टीम में वापसी करे। ऋषभ फिलहाल भारत के लीडरशिप ग्रुप में नहीं हैं, जहां वह कप्तान बन सकते हैं। कप्तानी उनकी प्राथमिकता नहीं होगी।''

इन झंझटों में को लेकर चेताया

पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि उन्हें अभी कप्तानी को साइड में रखकर एक बल्लेबाज के तौर पर परफॉर्म करने और अपनी फ्रेंचाइजी के लिए मैच जीतने पर फोकस करना चाहिए। यही ऋषभ पंत के लिए सबसे अच्छा होगा।अगर ऋषभ को दिल्ली कैपिटल्स कप्तानी ऑफर भी करे तो बेहतर यही होगा कि वह मना कर दें। किसी फ्रेंचाइजी को लीड करने में बहुत प्रेशर होता है, मालिकों का प्रेशर, उम्मीदों, फैंस का प्रेशर, साथ ही आपको अपनी परफॉर्मेंस पर भी फोकस करना होता है। इसके अलावा, पंत विकेटकीपर भी हैं और उन्हें बैटिंग भी करनी होती है। इन सब झंझटों में क्यों पड़ना। बतौर प्लेयर खेलें और मैच जिताएं। उनके पास काबिलियत है। वह चार-पांच मैच अपने दम पर जिता सकते हैं।''

पंत की इतने करोड़ में वापसी

गौरतलब है कि पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के तौर पर दो खराब सीजन के बाद वेतन में 12 करोड़ रुपये की भारी कटौती के साथ दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई। पंत 15 करोड़ रुपये में अपनी पुरानी फ्रेंजाइजी में वापस आए। दिल्ली के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव एलएसजी का हिस्सा बन गए। एलएसजी ने आईपीएल 2025 से पहले हुई नीलामी में पंत को 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीदा था। यह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रकम थी। कुलदीप 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर दिल्ली से लखनऊ में गए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़'पंत DC की कप्तानी मिले तो…', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किन झंझटों से चेताया?