PAK vs NAM मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो किसे मिलेगा सुपर-8 का टिकट? समझें पूरा समीकरण
पाकिस्तान और नामीबिया का टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला आज कोलंबो में खेला जाना है। इस मैच पर बारिश का साया है। अगर PAK vs NAM मुकाबला धुलता है तो किसे सुपर-8 का टिकट मिलेगा? आईए जानते हैं-

पाकिस्तान वर्सेस नामबिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला आज कोलंबो में खेला जाना है। PAK vs NAM मुकाबले पर बारिश का तगड़ा साया है। सुपर-8 के लिए अभी तक 8 में से 7 टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। आखिरी पायदान के लिए पाकिस्तान समेत यूएसए और नीदरलैंड्स की टीमें रेस में है। नीदरलैंड्स का आखिरी मैच भारत के खिलाफ आज शाम 7 बजे शुरू होना है। वहीं यूएसए की उम्मीदें पाकिस्तान पर टिकी है। अगर पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है तो यूएसए को सुपर-8 का टिकट मिल सकता है। वहीं अगर मैच बारिश की वजह से धुलता है तो कौन सुपर-8 में पहुंचेगा आईए जानते हैं-
पाकिस्तान को क्वालीफाई करने के लिए क्या करना होगा?
सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खाते में 4 अंक है। उन्हें भारत के खिलाफ पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पाकिस्तान के अलावा यूएसए के भी 4 अंक है। ऐसे में अगर पाकिस्तान को सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना है तो उन्हें हर हाल में नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।
नीदरलैंड्स कैसे सुपर-8 में पहुंच सकता है?
नीदरलैंड्स के खाते में फिलहाल 2 अंक है। अगर वह भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब भी रहते हैं तो मामला नेट रन रेट पर जाकर अटक जाएगा। फिलहाल नीदरलैंड्स का नेट रन रेट पाकिस्तान और यूएसए से काफी खराब है। ऐसे में उन्हें भारत पर सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
यूएसए के पास अभी भी सुपर-8 में पहुंचने का मौका
यूएसए ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। उनका नेट रन रेट पकिस्तान से बेहतर है। अगर आज पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ उलटफेर का शिकार बनना पड़ता है तो यूएसए की लौटरी लग सकती है। इस स्थिति में बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से यूएसए सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकता है।
PAK vs NAM मैच धुला तो क्या होगा?
पाकिस्तान वर्सेस नामीबिया मैच पर बारिश का साया है। अगर यह मैच धुलता है तो दोनों टीमों में 1-1 अंक बांट दिया जाएगा। इस स्थिति में पाकिस्तान को सुपर-8 का टिकट मिल जाएगा, क्योंकि नीदरलैंड्स और यूएसए दोनों टीमें 4 अंक से आगे नहीं बढ़ सकती हैं।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


