More
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़If India make two teams to the World Cup both will reach the final says Sunil Gavaskar Simon Doulls
वर्ल्ड कप के लिए भारत अगर दो टीमें उतारे तो दोनों फाइनल में पहुंचेंगी-सुनील गावस्कर

वर्ल्ड कप के लिए भारत अगर दो टीमें उतारे तो दोनों फाइनल में पहुंचेंगी-सुनील गावस्कर

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट की बेंच स्ट्रेंथ इन दिनों दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा बयान जानिए उन्होंने क्या कहा।

Jan 26, 2026 03:49 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट की बेंच स्ट्रेंथ इन दिनों दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पूर्व न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज साइमन डोल ने भारतीय टीम के दबदबे को देखते हुए कहा, "अगर भारत टी-20 वर्ल्ड कप में दो टीमें उतारे, तो दोनों ही टॉप-4 (सेमीफाइनल) में जगह बना सकती हैं।" इस पर गावस्कर ने अपनी चिरपरिचित शैली में चुटकी लेते हुए जवाब दिया, "वास्तव में, मुझे लगता है कि दोनों टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।" गावस्कर का यह आत्मविश्वास भारतीय क्रिकेट की वर्तमान गहराई और युवाओं के शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह चर्चा भारत और न्यूजीलैंड के बीच बरसापारा स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच के बाद शुरू हुई, जहां भारत ने कीवी टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। न्यूजीलैंड को 153/9 के स्कोर पर रोकने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को महज 10 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इस एकतरफा जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम की इस आक्रामक शैली और जीत के अंतर ने न केवल प्रशंसकों को बल्कि खेल विशेषज्ञों को भी यह मानने पर मजबूर कर दिया है कि भारत के पास इस समय विश्व की सबसे संतुलित और घातक टी-20 टीम उपलब्ध है।

मैच के दौरान युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। उन्होंने केवल 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 20 गेंदों में नाबाद 68 रनों की तूफानी पारी खेली। अभिषेक भारत के लिए टी-20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए, जो युवराज सिंह के 12 गेंदों के रिकॉर्ड से मात्र दो गेंद पीछे रहे। दूसरी ओर, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी शानदार लय जारी रखते हुए 26 गेंदों में नाबाद 57 रनों की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई 102 रनों की अटूट साझेदारी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया और भारत की नंबर-1 टी-20 रैंकिंग के गौरव को और मजबूती दी।

ये भी पढ़ें:एक ही चीज करा सकती है वापसी, टीम इंडिया में कमबैक को लेकर क्या बोले मोहम्मद शमी?

भारतीय टीम की यह सफलता आईसीसी रैंकिंग में भी साफ झलकती है, जहां भारत 272 रेटिंग के साथ शीर्ष पर काबिज है। टीम में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे युवाओं के आने से प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है कि बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी मैच विनर साबित हो रहे हैं। आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से गावस्कर और डोल की यह बातचीत भारतीय क्रिकेट की उस मजबूती को दिखाता करता है, जहां एक ही समय में दो विश्वस्तरीय टीमें तैयार खड़ी हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।