अगर मैं वनडे क्रिकेट खेलता तो टेस्ट का और भी बेहतर प्लेयर बन सकता था, चेतेश्वर पुजारा ने बताई मन की बात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पुजारा ने हाल ही अपने करियर को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि अगर वनडे क्रिकेट में ज्यादा मौका मिलते तो इसका सीधा फायदा उनके टेस्ट करियर पर पड़ता और वे और भी बेहतर टेस्ट क्रिकेटर बन सकते थे।

Cheteshwar Pujara
चेतेश्वर पुजारा (फाइल फोटो)

10 साल से अधिक समय तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय मिडिल ऑर्डर की रीढ़ रहे चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में आकाश चोपड़ा को एक इंटरव्यू दिया है। उसमें उन्होंने अपने करियर से जुड़ी तमाम घटनाओ का जिक्र किया है। उन्होंने अपने करियर से जुड़े इस पहलू पर भी प्रकाश डाला है कि अगर वे वनडे क्रिकेट खेलते या उसमें मौके मिलते तो टेस्ट क्रिकेट करियर में और भी फायदा मिल सकता था। वे और भी बेहतरीन क्रिकेटर बनकर उभरते।

लोगों ने सिर्फ टेस्ट प्लेयर की धारणा बनाई, बुरा फील हुआ

आकाश चोपड़ा ने पुजारा से सवाल किया कि क्या आपको लोगों ने बहुत जल्दी यह दिखाना शुरू कर दिया या एक धारणा बन गई कि आप सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पुजारा ने कहा कि “बिल्कुल ऐसा हुआ। इससे मुझे दुख भी हुआ। मैं ऐसा भी नहीं कहता था कि मैं बहुत महत्वाकांक्षी नहीं हूं। दूसरे फॉर्मेट नहीं खेलना चाहता। हालांकि, तब भी ऐसा परसेप्शन बन गया। उन्होंने कहा कि ”वनडे क्रिकेट की बात जहां तक है तो जिन भी लोगों ने भी मुझे चैलेंजर्स ट्रॉफी में देखा है या काउंटी क्रिकेट में खेलते देखा है तो उन्होंने कहा है कि आपके पास वह गेम है कि आप वनडे क्रिकेट भी खेल सकते हैं। आपसे भी कई कमतर लोग टीम इंडिया में खेल रहे हैं। उन लोगों ने हमेशा मुझे देखा और पारियों को देखकर कहते थे कि आप वनडे क्रिकेट खेल सकते थे और इस फॉर्मेट के भी बेहतरीन क्रिकेटर बन सकते थे।"

वनडे क्रिकेट में मौके मिलते तो और बेहतर टेस्ट क्रिकेटर होता

पुजारा ने आगे कहा कि “वनडे क्रिकेट में अगर पर्याप्त मौके मिलते तो अच्छा होता। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर इस फॉर्मेट में मैं खेलता तो और बेहतर टेस्ट क्रिकेटर भी बन सकता था। मैं ये नहीं कहता कि मैं टी-20 क्रिकेट का भी बेहतर क्रिकेटर बन सकता था, लेकिन अगर वनडे की बात होती है और वहां पर जगह होती तो मैं टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक बतौर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज खेल सकता था और टेस्ट क्रिकेट में भी इससे मेरा खेल मजबूत होता।” उन्होंने कहा कि “अगर टी-20 की बात है तो मैं खेल तो वहां भी सकता था, लेकिन बड़ा क्रिकेटर बनता या नहीं बनता यह नहीं कह सकता। आईपीएल आने के बाद चीजें और बदल गई थीं।”

ऐसा है पुजारा का वनडे, टेस्ट और आईपीएल करियर

बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने अपने करियर में कुल 5 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी पांच पारियों में 51 रन बनाए हैं। वनडे में उनका डेब्यू साल 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुआ था। 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। पुजारा का टेस्ट करियर काफी लंबा है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 103 मैच खेले हैं, जिसमें 176 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 43.61 की औसत से कुल 7195 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 35 अर्धशतक और 19 शतक लगाए हैं। तीन दोहरे शतक उनके नाम हैं। उन्होंने आईपीएल में भी 30 मैच खेले हैं, जिसकी 22 पारियों में 390 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके बल्ले से चार छक्के भी निकले हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अगर मैं वनडे क्रिकेट खेलता तो टेस्ट का और भी बेहतर प्लेयर बन सकता था: पुजारा