Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़If I had done well in the ODI format I could have gotten the ODI captaincy too says Suryakumar Yadav
शुभमन गिल से पहले सूर्यकुमार यादव बन सकते थे वनडे टीम के कप्तान, टी20 कप्तान ने खुद बताई अंदर की बात

शुभमन गिल से पहले सूर्यकुमार यादव बन सकते थे वनडे टीम के कप्तान, टी20 कप्तान ने खुद बताई अंदर की बात

संक्षेप:

सूर्यकुमार यादव का मानना है कि अगर वह वनडे में अच्छा प्रदर्शन किए होते तो शायद वह टीम के कप्तान भी बन सकते थे। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी है और आगे बेहतर करने की इच्छा जताई है।

Sat, 18 Oct 2025 03:15 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर पिछले महीने टी20 एशिया कप का खिताब जीता। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 23 मैच जीते हैं। हालांकि पिछले कुछ से उनका बल्ला खामोश रहा है और वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में वनडे की कप्तानी की महत्वाकांक्षाओं को लेकर बड़ा खुलासा किया है। स्टार बल्लेबाज ने कहा कि अगर उनका प्रदर्शन वनडे फॉर्मेट में अच्छा रहता, तो उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में भी भारतीय टीम की कप्तानी मिल सकती थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूर्यकुमार यादव को वनडे फॉर्मेट में भी काफी मौके दिए गए थे। सूर्यकुमार ने वनडे में 37 मैचों में 25.76 के औसत से 773 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उनको वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था। सूर्यकुमार यादव ने वनडे कप्तानी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पहले वह इस बारे में नहीं सोचते थे, लेकिन अब जब वह टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं, तो उनके मन में यह विचार आ रहा है।

सूर्यकुमार ने कहा, “अब मैं सोचता हूं कि अगर मैंने वनडे फॉर्मेट में अच्छा किया होता, जैसे अभी टी20 कप्तानी चल रही है, वनडे कप्तानी भी मिल सकती थी। मैं अभी सोच रहा हूं। पहले नहीं सोचता था। क्योंकि फॉर्मेट 30 ओवर और थोड़ा लंबा है। बॉल का कलर भी सेम है। जर्सी भी सेम ही है। मैं अभी भी ट्राई करूंगा। 100 परसेंट हारूंगा मैं। ड्रीम तो है ही। घर पे जब रहते हैं, हम यही डिस्कस करते हैं।''

ये भी पढ़ें:सात महीने बाद रोहित और विराट के सामने पहला चैलेंज, शुभमन की राह भी आसान नहीं

उन्होंने आगे कहा, ''वाइफ के साथ मैं यही बात करता हूं कि अगर ODI क्रिकेट मेरा अच्छा गया होता, तो आप नहीं जानते कब क्या हो जाए। जब रोहित भाई वनडे कप्तानी से रिटायर होंगे, उसके बाद कौन लीड करेगा? अगर आप अच्छा कर रहे हो, तो आप दावेदार हो सकते थे। लेकिन अभी भी मौका नहीं गया है वनडे क्रिकेट का।"

रोहित के टी20 से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार को खेल के सबसे छोटे प्रारूप की जिम्मेदारी सौंपी गई। और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल ने टीम की कमान संभाली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल को वनडे टीम की कप्तानी भी दी गई है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |