2027-31 तक के लिए ICC का एजेंडा, अधिक टी 20, कम हो सकती हैं वनडे सीरीज

दुबई, 22 सितम्बर (वार्ता)
Follow us on Google News
share

फ्यूचर टूर प्लान पर चर्चा के लिए आईसीसी की बैठक इस सप्ताह दुबई में होगी। इसमें सदस्य 2027 से 2031 तक के लिए अगले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर के साइकल को आकार देने की कोशिश करेंगे।

ICC
आईसीसी

मुख्य रूप से अगले फ़्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) पर चर्चा के लिए आईसीसी इस सप्ताह दुबई में एकत्रित होगा, जिसमें सदस्य 2027 से 2031 तक के लिए अगले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर के साइकल को आकार देने की कोशिश करेंगे।

मंगलवार को शुरू होने वाली इस वर्कशोप में आईसीसी, क्रिकेट ऑपरेशन्स की वर्कशोप का संचालन करेगा जिसमें एफटीपी और मार्च 2027 में समाप्त हो रहे मौजूदा चक्र पर चर्चा करेगा। हालिया महीनों में काफ़ी प्रगति हुई है लेकिन इन बैठकों में कोई अंतिम निर्णय सामने नहीं आएगा क्योंकि जैसा कि एक अधिकारी ने भी कहा कि अभी काफ़ी चीज़ें तय होना बाक़ी हैं। हालांकि काफ़ी सदस्यों के प्रमुख टूर्नामेंट काफ़ी हद तक तय हो जाने चाहिए। अंतिम एफटीपी नवंबर में बाली होने वाली आईसीसी की तिमाही बैठक में पेश किए जाने की संभावना है।

टी 20 की संख्या बढ़ सकती है, द्विपक्षीय वनडे की संख्या घट सकती है

अगले चक्र में पूर्ण सदस्य देशों के बीच अधिक टी 20 खेले जा सकते हैं। ऐसा करने पर द्विपक्षीय वनडे की संख्या को कम करना पड़ सकता है क्योंकि क्रिकेट के एक साल के कैलेंडर में सबकुछ फ़िट करना कठिन हो रहा है। खेल के विस्तार के लिए टी 20 आईसीसी का बड़ा हथियार है और इस प्रारूप में विश्व कप भी हर दो साल में खेला जाता है। जबकि वनडे का विश्व कप हर चार साल में खेला जाता है। नामीबिया क्रिकेट के प्रमुख और आईसीसी बोर्ड के नए निदेशक रुडी वान वुरेन ने कहा कि वह टी 20 प्रारूप में एसोसिएट देशों के लिए अधिक संभावनाएं देख पा रहे हैं।

इसका अर्थ यह नहीं कि वनडे पूरी तरह खत्म हो जाएगा

हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि वनडे पूरी तरह समाप्त हो गया है। इस प्रारूप का विश्व कप अभी भी इस खेल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बना हुआ है। हालांकि सदस्यों के बीच वनडे को अधिक अर्थ देने के लिए चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि चर्चा वनडे सुपर लीग को दोबारा शुरू करने के बजाय 1990 के दशक के आसपास के दौर की ओर लौटने की अधिक हुई है, जब त्रिकोणीय और क्वाड्रिलेटरल सीरीज़ खेली जाती थीं।

वनडे फॉर्मेट पर संकट के बादल गहरा रहे हैं यह चिंता पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन समेत कई दिग्गजों ने जताई थी और अब उसी अनुरूप आईसीसी काम भी कर रहा है। भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने की संभावना है। इस साइकिल में कोई परिवर्तन नहीं होना है। ऐसे में इन दिग्गजों पर असर नहीं पड़ेगा। लेकिन फ्यूचर में वनडे क्रिकेट कम होगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़2027-31 तक के लिए ICC का एजेंडा, अधिक टी 20, कम हो सकती हैं वनडे सीरीज