Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Womens World Cup 2025 Pakistan Women Fail to Clinch Single Victory End World Cup Campaign in Shame
विश्व कप में एक भी मैच नहीं जीत सका पाकिस्तान, बनी टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीम

विश्व कप में एक भी मैच नहीं जीत सका पाकिस्तान, बनी टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीम

संक्षेप:

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पाकिस्तान ने सात मैचों में बिना किसी जीत के अपने अभियान का अंत किया। उसे चार हार का सामना करना पड़ा और तीन मैच में कोई नतीजा नहीं निकला।

Fri, 24 Oct 2025 09:53 PMHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का सफर बिना किसी जीत के समाप्त हो गया है। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को आईसीसी महिला विश्व कप मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। यह टूर्नामेंट का पांचवां मैच है जो इस मैदान पर बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के दो ग्रुप मैच को छोड़कर बाकी सभी मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत के साथ चल रहे राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान के सभी मैच यहां खेले जा रहे हैं। भारत टूर्नामेंट के अधिकांश मैचों की मेजबानी कर रहा है। मैच रद्द करने से पहले दोनों मैदानी अंपायरों ने क्यूरेटर और चौथे अंपायर से बात की और फिर मैदान से चले गए। बारिश रूकने के बाद टॉस हुआ और उसके बाद पाकिस्तान ने 4.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए 18 रन बना लिए थे। इसके बाद फिर बारिश आ गई। इससे पहले बारिश के कारण टॉस में तीन घंटे से ज्यादा की देरी के बाद मैच 34-34 ओवर का कर दिया गया था।

रद्द हुए मैचों ने श्रीलंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी प्रभावित किया क्योंकि मेजबान टीम एक जीत, तीन हार और बारिश के कारण तीन रद्द मैचों से पांच अंक लेकर आठ टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर रही। श्रीलंका के इस आखिरी ग्रुप मैच में सभी की निगाहें कप्तान चामरी अटापट्टू पर थीं जो एक दशक से भी ज्यादा समय से टीम की कप्तानी कर रही हैं। यह 35 वर्षीय इस खिलाड़ी के करियर का आखिरी वनडे विश्व कप मैच माना जा रहा था। हालांकि उन्होंने अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है लेकिन अगर यह वाकई अंत था तो यह श्रीलंकाई खिलाड़ी भारी मन से मैदान से विदा होंगी।

ये भी पढ़ें:तीन हजार रन पूरा करने के करीब ट्रेविस हेड, तोड़ सकते हैं स्मिथ का रिकॉर्ड

महिला विश्व कप के इस संस्करण में पाकिस्तान को पहले ही कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी थीं। वहीं कोलंबो में जारी लगातार बारिश ने उनके लिए वापसी की राह पूरी तरह बंद कर दी। इस विश्व कप में कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम पाकिस्तान के लिए बेहद दुर्भाग्यशाली रहा, जहां उनके कई महत्वपूर्ण मैच बारिश के कारण पूरे नहीं हो सके।

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीता। उन्हें चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा और जो तीन अंक उनके खाते में आए, वे भी बारिश के कारण रद्द हुए मैचों के कारण शेयर किए गए थे। टूर्नामेंट में अन्य सात टीमों ने कम से कम एक मुकाबला जीता है लेकिन पाकिस्तान का जीत का खाता नहीं खुला।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |