VIDEO: क्या हरमनप्रीत कौर का यह आखिरी वर्ल्ड कप है? भारतीय कप्तान ने भरी सभा में कर दी बोलती बंद
आगामी टी20 वर्ल्ड कप भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा? टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक रिपोर्टर ने भारतीय कप्तान से यह सवाल पूछा और हरमन ने ऐसा जवाब दिया कि हर किसी की बोलती बंद हो गई।

50 ओवर वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम की नजरें आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर है। 12 जून से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच गई है। 14 जून को भारत वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से एक ऐसा सवाल किया गया जो शायद इस समय हर किसी के जहन में है। क्या यह हरमनप्रीत कौर का आखिरी वर्ल्ड कप है? 2009 में डेब्यू करने वाली हरमनप्रीत कौर अब 37 साल की हो गई है। ऐसे में यह सवाल जायज भी है। मगर टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले एक रिपोर्टर ने जब हरमनप्रीत कौर से यह सवाल किया तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया कि हर किसी को बोलती बंद हो गई।
हरमनप्रीत कौर और रिपोर्टर के बीच हुई बातचीत:
रिपोर्टर- क्या यह आपका आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है?
हरमनप्रीत कौर- क्यों?
रिपोर्टर- बस पूछ रहा हूं।
हरमनप्रीत कौर- क्या आपको लगता है कि मुझे रुक जाना चाहिए?
रिपोर्टर- बिल्कुल भी नहीं।
हरमनप्रीत कौर- तो आप ये सवाल क्यों कर रहे हैं।
ICC वुमेंस T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026, 12 जून को शुरू होगा। बर्मिंघम में मेजबान इंग्लैंड का पहला मैच श्रीलंका से होगा, और फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। यह पहला वुमेंस वर्ल्ड कप है जिसमें 12 टीमें हैं, जिन्हें दो ग्रुप - A और B में रखा गया है, हर ग्रुप में 6 टीमें हैं। दोनों ग्रुप की हर टीम पामच मैच खेलेगी, जिसमें टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
भारत को सबसे कड़े ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और पाकिस्तान शामिल हैं। वुमेंस इन ब्लू रविवार, 14 फरवरी को टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मैचों में से एक में अपने कट्टर विरोधी पाकिस्तान के खिलाफ अपना कैंपेन शुरू करेगी।
भारत की वुमेंस टीम ने पिछले कुछ सालों में कई यादगार वर्ल्ड कप कैंपेन खेले हैं, लेकिन वे अक्सर दुल्हन के बजाय ब्राइड्समेड के तौर पर सामने आई हैं। वे 2020 में T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे और इसके बाद 2022 में सेमीफाइनल में पहुंचे, फिर भी मुश्किल से मिलने वाला वर्ल्ड टाइटल उनके हाथ से निकलता रहा।
ICC वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत का शेड्यूल
भारत बनाम पाकिस्तान - एजबेस्टन, बर्मिंघम - 14 जून, शाम 7:00 बजे IST
भारत बनाम नीदरलैंड्स - हेडिंग्ले, लीड्स - 17 जून, शाम 7:00 बजे IST
भारत बनाम साउथ अफ्रीका - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर - 21 जून, शाम 7:00 बजे IST
भारत बनाम बांग्लादेश - ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर - 25 जून, शाम 7:00 बजे IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - लॉर्ड्स, लंदन - शाम 7:00 बजे IST
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


