Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Womens Cricket World Cup 2025 Points Table England on Top Pakistan at bottom India in Top 4
Womens World Cup 2025 Points Table: ये टीम पहुंची टॉप पर, भारत का है ये हाल; पाकिस्तान सबसे फिसड्डी

Womens World Cup 2025 Points Table: ये टीम पहुंची टॉप पर, भारत का है ये हाल; पाकिस्तान सबसे फिसड्डी

संक्षेप: ICC Womens Cricket World Cup 2025 Points Table: इंग्लैंड की टीम भारत और श्रीलंका में जारी महिला वनडे विश्व कप की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान की टीम सबसे आखिरी पायदान पर विराजमान है।

Thu, 16 Oct 2025 07:00 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Womens World Cup 2025 Points Table: भारत और श्रीलंका में जारी आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के आधे से ज्यादा लीग मैच खेले जा चुके हैं। हर टीम ने कम से कम चार मैच खेल लिए हैं। कुल 16 मैच अब तक खेले जा चुके हैं। बुधवार 15 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कोलंबो में 16वां लीग मैच खेला गया, जो बारिश के कारण पूरा नहीं हुआ। इसका फायदा इंग्लैंड की टीम को महिला वनडे विश्व कप की पॉइंट्स टेबल में मिला है, क्योंकि टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की अंकतालिका में इंग्लैंड की टीम इस समय सबसे पहले और पाकिस्तान की टीम सबसे आखिरी पायदान पर है। भारतीय टीम टॉप 4 में है, लेकिन यहां से कोशिश करनी होगी कि टीम एक भी मैच न हारे। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खाते में 7-7 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट इंग्लैंड का बेहतर है। तीसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जो 4 मैचों में 6 अंक हासिल कर चुकी है। भारतीय टीम के खाते में 4 मैचों के बाद सिर्फ 4 अंक हैं।

पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम पांचवें पायदान पर है, जो 4 में से एक मुकाबला जीती है और एक मैच न्यूजीलैंड का बारिश की भेंट चढ़ा है। ऐसे में टीम 3 अंक हासिल कर चुकी है। बांग्लादेश के खाते में सिर्फ 2 अंक हैं। टीम चार मुकाबले खेल चुकी है। बांग्लादेश छठे स्थान पर है। सातवें स्थान पर श्रीलंका की टीम है, जो 4 में से एक भी मुकाबला नहीं जीती है, लेकिन टीम के दो मैच बारिश की भेंट चढ़े हैं। ऐसे में टीम के खाते में 2 अंक हैं। एक अंक पाकिस्तान के पास है, जो 4 में से 3 मैच हारी है और एक बेनतीजा रहा है।

ICC Women's World Cup 2025 Points Table

क्रंटीममैचजीतहारटाईनोट रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1इंग्लैंड430017+1.864
2ऑस्ट्रेलिया430017+1.353
3साउथ अफ्रीका431006-0.618
4भारत422004+0.682
5न्यूजीलैंड412013-0.245
6बांग्लादेश413002-0.263
7श्रीलंका402022-1.526
8पाकिस्तान403011-1.887
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |