Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Women ODI Rankings Laura Wolvaardt snatches Number 1 Spot from Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues enters the top 10
ICC वनडे रैंकिंग में भूचाल, स्मृति मंधाना से लौरा वोल्वार्ड्ट ने छीनी बादशाहत; जेमिमा की टॉप-10 में एंट्री

ICC वनडे रैंकिंग में भूचाल, स्मृति मंधाना से लौरा वोल्वार्ड्ट ने छीनी बादशाहत; जेमिमा की टॉप-10 में एंट्री

संक्षेप:

Latest ICC Women ODI Rankings: आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना ने नंबर-1 बल्लेबाज का ताज गंवा दिया है। लौरा वोल्वार्ड्ट शीर्ष पर पहुंच गई हैं। बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का भी फायदा हुआ है।

Tue, 4 Nov 2025 02:49 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला वनडे खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 समाप्त होने के बाद रैंकिंग में भूचाल आ गया है। भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना से बादशाहत छिन गई है। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट अब नंबर-1 बल्लेबाज बन गई हैं। वोल्वार्ड्ट के खाते में फिलहाल 814 रेटिंग अंक हैं। यह उनके करियर की सर्वोच्च रेटिंग है। मंधाना 811 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। वोल्वार्ड्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल (169) और भारत के विरुद्ध फाइनल में शतक ठोका था। भारतीय महिला टीम ने खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वोल्वार्ड्ट ने वर्ल्ड कप में 9 मैचों में रिकॉर्ड 571 रन। यह टूर्नामेंट के एक संस्करण में सर्वाधिक रन हैं। वहीं, मंधाना टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजी रहीं। उन्होंने नौ मैचों में 434 रन जोड़े, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सामने सेमीफाइनल में 24 जबकि फाइनल में 45 रनों की पारी खेली। भारत की युवा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉप-10 में एंट्री मारी है। वह 658 अंकों के साथ दसवें पायदान पर हैं। जेमिमा ने सेमीफाइनल (नाबाजद 127) में बेहतरीन शतक लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। उनके बल्ले से खिताबी मुकाबले में 24 रन निकले। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी संयुक्त रूप से सातवें (669) स्थान पर पहुंच गईं।

ये भी पढ़ें:ऐसा हो तो बुरा लगता है लेकिन हरमन और मंधाना ने... नीतू ने बयां किया कड़वा सच

न्यूजीलैंड की दिग्गज सोफी डिवाइन के भी 669 अंक हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद वनडे फॉर्मट से संन्यास की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलिया की फोबे लिचफील्ड ने 13 स्थान की छलांग लगाकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग (637) हासिल की है। भारतीय कप्तान हमनप्रीत कौर (634) संयुक्त रूप से 14वें नंबर पर हैं। इंग्लैंड की एमी जोन्स के भी 634 अंक हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका की मारिजान कप्प अब सोफी एक्लेस्टोन (747) को शीर्ष स्थान से हटाने के सबसे करीब पहुंच गई हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 20 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। कप्प दो स्थान ऊपर चढ़कर 712 की रेटिंग पर पहुंच गई हैं।

ये भी पढ़ें:ICC ट्रॉफी जीतने वाली सबसे उम्रदराज 5 कप्तान, हरमनप्रीत ने दुनिया को किया हैरान

ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड (छठे) और किम गार्थ (सातवें) एक-एक स्थान ऊपर चढ़कर टॉप-10 में आ गई हैं। दो नॉकआउट मैचों में तीन विकेट लेने वाली भारतीय स्पिनर श्री चरणी सात स्थान की छलांग लगाकर 23वें (511) स्थान पर चली गईं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा ने ऑलराउंडर रैंकिंग (392) में सुधार किया है। वह सेमीफाइनल और फाइनल में सात विकेट और 82 रन बनाने के बाद सदरलैंड (388) को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गईं। दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क (262) टूर्नामेंट में अपने अंतिम दो मैचों में तीन विकेट लेने की बदौलत दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर आई हैं। दक्षिण अफ्रीका ने

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |