Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table After SLW vs PAKW 25th Match Pakistan is the worst team of tournament
ICC Women Cricket World Cup Points Table: पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में नहीं जीता एक भी मैच; फिर भी पॉइंट्स टेबल में फायदा

ICC Women Cricket World Cup Points Table: पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में नहीं जीता एक भी मैच; फिर भी पॉइंट्स टेबल में फायदा

संक्षेप:

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table: श्रीलंका वर्सेस पाकिस्तान आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का 25वां मैच भी बारिश की भेंट चढ़ा। इस मैच के रद्द होने के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीम रही।

Sat, 25 Oct 2025 06:40 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table: पाकिस्तान महिला बनाम श्रीलंका महिला आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का 25वां मैच शुक्रवार रात बारिश की भेंट चढ़ा। कोलंबो में यह टूर्नामेंट का पांचवां मैच रहा जो बारिश की वजह से रद्द रहा। इस मैच का नतीजा ना आने के साथ पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीम रही। पाकिस्तान ने लीग स्टेज के अपने सभी 7 मैच जीत लिए हैं, वह टूर्नामेंट की एकमात्र ऐसी टीम रही है जिसके खाते में एक भी जीत नहीं रही है। पाकिस्तान से कमजोर टीम माने जाने वाली बांग्लादेश की टीम ने यहां तक एक मैच जीता है। बांग्लादेश ने टूर्नामेंट की अपनी एकमात्र जीत पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की। हालांकि वुमेंस वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान बांग्लादेश के ऊपर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:मिचेल स्टार्क सिडनी में कर सकते हैं धमाल, ऐसा करने वाले बनेंगे चौथे ऑस्ट्रेलियाई

वुमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के 7 में से कुल तीन मैच बारिश की वजह से रद्द हुए जिस वजह से उनके खाते में तीन अंक है। पाकिस्तान की टीम ने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं 8 टीमों में 7वें पायदान पर रहते हुए अपना सफर समाप्त किया। वहीं 7 में से 1 मैच जीतने वाली श्रीलंकाई टीम 5 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर रही। श्रीलंका ने एकमात्र जीत बांग्लादेश के खिलाफ दर्ज की, वहीं उनके भी तीन मैच बारिश की वजह से धुले।

ये भी पढ़ें:इरफान, नायर-आकाश ने भारतीय टीम को दिए टिप्स, तीसरे मैच में कोहली पर रहेंगी नजरें

वहीं भारत समेत डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी है।

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

क्रंटीममैचजीतहारटाईनोट रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया (Q)6500111+1.704
2साउथ अफ्रीका (Q)6510010+0.276
3इंग्लैंड (Q)642019+1.024
4भारत (Q)633006+0.628
5श्रीलंका (E)713035-1.035
6न्यूजीलैंड (E)613024-0.490
7पाकिस्तान (E)704033-2.651
8बांग्लादेश (E)615002-0.578

आज साफ हो सकता है सेमीफाइनल का शेड्यूल

वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमें तो साफ हो गई है, मगर शेड्यूल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। दरअसल, भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड तीनों टीमों का टॉप-3 में स्पॉट कन्फर्म नहीं हुआ है। आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जाना है। इस मुकाबले के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |