ICC Women Cricket World Cup Points Table: श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने से भारत को कैसा फायदा, रोमांचक हुई SF की रेस

ICC Women Cricket World Cup Points Table: श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने से भारत को कैसा फायदा, रोमांचक हुई SF की रेस

संक्षेप:

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table: न्यूजीलैंड वर्सेस श्रीलंका आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का 15वां मैच मंगलवार को रद्द हुआ। बारिश की वजह से यह मैच धुलने से भारत को फायदा मिला।

Oct 15, 2025 06:34 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table: न्यूजीलैंड वर्सेस श्रीलंका आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का 15वां मुकाबला मंगलवार, 14 अक्टूबर की रात बारिश की भेंट चढ़ा। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों में 1-1 अंक बांटा गया है। न्यूजीलैंड 4 मैचों में 3 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर बनी हुई है, वहीं टूर्नामेंट का दूसरा मैच रद्द होने की वजह से श्रीलंका 7वें पायदान पर है। श्रीलंका ने अभी तक वुमेंस वर्ल्ड कप में 4 मैच खेले हैं, दो में उन्हें हार मिली है, वहीं दो मैच रद्द हुए हैं। उनके खाते में 4 अंक है। श्रीलंका वर्सेस न्यूजीलैंड मैच रद्द होने से सबसे बड़ा फायदा भारत को हुआ है, टीम इंडिया अभी भी टॉप-4 में बनी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
read moreये भी पढ़ें:
वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम में क्यों गए कोच गंभीर? बोले- दिल से कह रहा…

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत की लय खो चुकी है। श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो मैच जीतने के बाद उन्हें साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारत 4 मैचों में इतने ही अंकों के साथ चौथे पायदान पर बना हुआ है। अगर न्यूजीलैंड की टीम मंगलवार को श्रीलंका को बड़े अंतर से हराने में कामयाब रहती तो भारत टॉप-4 से भी बाहर हो सकता था। मगर SLW vs NZW मैच रद्द होने से भारत की सेमीफाइनल की राह थोड़ी आसान हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
वो कमी नहीं खलने देगा…चोपड़ा को किसमें दिख रहा ओपनर रोहित शर्मा का विकल्प?

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

क्रंटीममैचजीतहारटाईनोट रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया430017+1.353
2इंग्लैंड330006+1.864
3साउथ अफ्रीका431006-0.618
4भारत422004+0.682
5न्यूजीलैंड412013-0.245
6बांग्लादेश413002-0.263
7श्रीलंका402022-1.526
8पाकिस्तान303000-1.887
,

भारत को कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट?

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल की टॉप-3 टीमें -ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका- अगर ऐसे ही धाकड़ प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाती है तो चौथे पायदान के लिए भारत की सीधी टक्कर न्यूजीलैंड से होगी।

टीम इंडिया को अब टूर्नामेंट में तीन और मैच खेलने है, अगर भारत इन तीनों मैचों में जीत दर्ज करता है तो वह अधिकतम 10 अंकों तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूजीलैंड के पास अधिकतम 9 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी टूर्नामेंट में एक मैच खेला जाना है जो दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। भारत के फेवर में एक बात यह भी है कि उनका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से काफी अच्छा है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |