Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table After SAW vs BANW Match South Africa victory is shock to India Top 4
ICC Women Cricket World Cup Points Table: साउथ अफ्रीका की जीत से भारत को लगा झटका, टॉप-4 से बाहर होने का मंडराया खतरा

ICC Women Cricket World Cup Points Table: साउथ अफ्रीका की जीत से भारत को लगा झटका, टॉप-4 से बाहर होने का मंडराया खतरा

संक्षेप:

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table- साउथ अफ्रीका ने आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर अपना तीसरा मैच जीत लिया है। इस जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में भारत के ऊपर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।

Oct 14, 2025 06:08 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table: साउथ अफ्रीका ने आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के 14वें मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर एक और रोमांचक जीत दर्ज की। इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलने के बाद यह साउथ अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका को वुमेंस वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ है। टीम चौथे से तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं साउथ अफ्रीका की जीत से भारत को झटका लगा है, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को एक पायदान का नुकसान हुआ है। अब भारत पर टॉप-4 से बाहर होने का भी खतरा मंडराने लगा है। आईए SAW vs BANW मैच के बाद हुए पॉइंट्स टेबल में हुए बदलाव पर एक नजर डालते हैं-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:बांग्लादेश ने WC में जीता हुआ मैच गंवाया, साउथ साउथ अफ्रीका की अटक गई थीं सांसें

साउथ अफ्रीका के खाते में चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ कुल 6 अंक है और टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। अफ्रीकी टीम का नेट रन रेट -0.618 का है। साउथ अफ्रीका ऐसे ही मैच जीतती रही तो वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, मगर अगर टीम की गाड़ी जीत की पटरी से उतरी तो अंत में यह नेगेटिव रन रेट उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

साउथ अफ्रीका की इस जीत से भारत को नुकसान हुआ है। टीम इंडिया तीसरे से चौथे पायदान पर खिसक गई है। लगातार दो मैच जीतकर टूर्नामेंट का आगाज करने वाली टीम इंडिया को पिछले दो मुकाबलों में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। अब साउथ अफ्रीका की इस जीत से उनके ऊपर टॉप-4 से भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

ये भी पढ़ें:वॉशिंगटन ने बताया कुलदीप के ‘अट्ठे का सीक्रेट’, इस चीज से नहीं हुई कोई हैरानी

आज यानी मंगलवार 14 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाना है। कीवी टीम तीन में से एक मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। अगर न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका को भारी अंतर से हराने में कामयाब रहती है तो वह भारत को टॉप-4 से बाहर कर अपनी जगह बना सकती है।

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

क्रंटीममैचजीतहारटाईनोट रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया430017+1.353
2इंग्लैंड330006+1.864
3साउथ अफ्रीका431006-0.618
4भारत422004+0.682
5न्यूजीलैंड312002-0.245
6बांग्लादेश413002-0.263
7श्रीलंका302011-1.526
8पाकिस्तान303000-1.887

कैसा रहा SAW vs BANW मैच?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 232 रन बोर्ड पर लगाए। शर्मिन अख्तर और शोरना अख्तर ने इस दौरान अर्धशतक जड़े। शोरना ने 35 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई, जो बांग्लादेश वुमेंस क्रिकेटर द्वारा लगाई गई सबसे तेज फिफ्टी है। इस स्कोर का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। 78 के स्कोर पर आधी टीम के पवेलियन लौट जाने के बाद मारिजैन काप्प (56) और क्लो ट्रायोन (62) ने 85 रनों की साझेदारी कर ना सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला बल्कि जीत की राह भी दिखाई। मगर जैसे ही यह साझेदारी टूटी तो साउथ अफ्रीका की टीम एक बार फिर लड़खड़ाने लगी। मगर भारत के खिलाफ धमाल मचाने वाली नादिन डी क्लर्क का जादू एक बार फिर चला। 8वें नंबर पर आकर उन्होंने 29 गेंदों पर 37 रनों की धमाकेदार पारी खेल टीम को एक और शानदार जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका ने यह मैच मात्र 3 विकेट के अंतर से 3 गेंदें शेष रहते जीता।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |