Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table After NZW vs PAKW 19th Match abandoned Bumper benefit to Team India
ICC Women Cricket World Cup Points Table: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच रद्द होने से भारत को बंपर फायदा, 3 टीमें लगभग बाहर

ICC Women Cricket World Cup Points Table: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच रद्द होने से भारत को बंपर फायदा, 3 टीमें लगभग बाहर

संक्षेप:

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table: न्यूजीलैंड वर्सेस पाकिस्तान वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का एक और मैच बारिश की भेंट चढ़ा। हालांकि इस मैच के रद्द होने से भारत को फायदा मिला। टीम इंडिया टॉप-4 में बनी हुई है।

Oct 19, 2025 05:56 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table: न्यूजीलैंड वर्सेस पाकिस्तान आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का 19वां मैच भी बारिश की भेंट चढ़ा। कोलंबो के वेन्यू ने इस बार टूर्नामेंट को खूब सेंध लगाई है। हालांकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मैच रद्द होने का फायदा भारत को मिला है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया टॉप-4 में बनी हुई है। अगर इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान को हरा देती तो कीवी टीम टॉप-4 में अपनी जगह बना लेती। NZW vs PAKW मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए जिस वजह से न्यूजीलैंड के खाते में भारत के बराबर 4 अंक हो गए हैं, मगर खराब नेट रनरेट की वजह से कीवी टीम 5वें और भारत चौथे नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान का यह लगातार दूसरा मैच है जो बारिश की भेंट चढ़ा है और टीम सबसे नीचे 8वें पायदान पर लगी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:युवराज के साथ अभिषेक ने शुरू की ट्रेनिंग, AUS में धमाल मचाने के लिए ले रहे टिप्स

साउथ अफ्रीका को मिला सेमीफाइनल का टिकट

न्यूजीलैंड वर्सेस पाकिस्तान मैच रद्द होने से फायदा साउथ अफ्रीका की टीम को भी हुआ है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने में कामयाब रही है। साउथ अफ्रीका के 5 मैचों में 8 अंक है और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। सेमीफाइनल की रेस में अब दो पायदानों के लिए इंग्लैंड, भारत और न्यूजीलैंड के बीच जंग है।

ये भी पढ़ें:संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं कोहली, सचिन के बाद ऐसा करने वाले पहले बैटर

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

क्रंटीममैचजीतहारटाईनोट रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया (Q)540019+1.818
2साउथ अफ्रीका (Q)540008-0.440
3इंग्लैंड430017+1.864
4भारत422004+0.682
5न्यूजीलैंड512024-0.245
6बांग्लादेश514002-0.676
7श्रीलंका503022-1.564
8पाकिस्तान503022-1.887

पाकिस्तान समेत ये 3 टीमें बाहर

पाकिस्तान समेत बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 से लगभग-लगभग बाहर हो गई है। इन तीनों ही टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में निराशाजनक रहा है। बांग्लादेश ने तो फिर भी पाकिस्तान को हराकर 2 अंक कमाए हैं, मगर श्रीलंका और पाकिस्तान के खातों में जो 2-2 अंक है वो मैच रद्द होने की वजह से है। इसका मतलब यह है कि श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमों ने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीता है। इन तीनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांसेस ना के बराबर रह गए हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |