Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table After NZ W vs SA W Match SA win huge loss Pak Ind No 1 position danger
ICC Women Cricket World Cup Points Table: SA की जीत से पाकिस्तान बना सबसे फिसड्डी, भारत की नबंर-1 की गद्दी भी खतरे में

ICC Women Cricket World Cup Points Table: SA की जीत से पाकिस्तान बना सबसे फिसड्डी, भारत की नबंर-1 की गद्दी भी खतरे में

संक्षेप: ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table- साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर वुमेंस वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है। वहीं न्यूजीलैंड हारकर भी पाकिस्तान से आगे निकल गया है।

Tue, 7 Oct 2025 06:12 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table- साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के 7वें मैच में 6 विकेट से हराया। इसी के साथ अफ्रीकी टीम ने भी आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है। साउथ अफ्रीका इस जीत के साथ 5वें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड हार के साथ 7वें पायदान पर बनी हुई है। साउथ अफ्रीका की इस जीत से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है, टीम अब सबसे नीचे 9वें पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान ने अभी तक वुमेंस वर्ल्ड कप में दो मैच -बांग्लादेश और भारत- के खिलाफ खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:द. अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में खोला जीत का खाता, ब्रिट्स ने उड़ाई NZ की धज्जियां

NZ W vs SA W मैच से पहले साउथ अफ्रीका की टीम 8वें तो न्यूजीलैंड की टीम 7वें पायदान पर थी। न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी हार का स्वाद चखाकर साउथ अफ्रीका ने दो पायदान की छलांग लगाई है और टीम 5वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड 7वें नंबर पर मौजूद हैं। वहीं पाकिस्तान 6ठे से 8वें पायदान पर खिसक गई है। पाकिस्तान का नेट रन रेट -1.777 का है जो टूर्नामेंट में सबसे खराब है।

ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा वर्ल्ड कप प्लान में नहीं, वनडे में रिप्लेस करेगा ये खिलाड़ी!

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2025

टीममैचजीतहारटाईनोट रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
भारत220004+1.515
ऑस्ट्रेलिया210013+1.780
इंग्लैंड110002+3.773
बांग्लादेश110002+1.623
साउथ अफ्रीका211002-1.402
श्रीलंका101011-1.255
न्यूजीलैंड202000-1.485
पाकिस्तान202000-1.777

इंग्लैंड बना भारत की नंबर-1 की गद्दी के लिए खतरा

इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच आज आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का 8वां मैच गुवाहटी में खेला जाना है। इस मैच में इंग्लिश टीम फेवरेट है, उन्होंने अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से कुचला था। फिलहाल इंग्लैंड की टीम 2 पॉइंट्स और +3.773 के शानदार नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है। अगर आज वह बांग्लादेश के खिलाफ अपना दूसरा मैच जीतते हैं तो वह भारत को पछाड़ नंबर-1 की पोजिशन पर कब्जा जमाएंगे। दरअसल, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया का नेट रन रेट +1.515 का है, इस वजह से भारत के बराबर 4 अंक होने के बावजूद इंग्लैंड पहला स्थान हासिल कर लेगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |