Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table After INDW vs NZW 24th Match Team India have qualified semi Finals
ICC Women Cricket World Cup Points Table: भारत ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, न्यूजीलैंड के साथ ये 4 टीमें हुईं बाहर

ICC Women Cricket World Cup Points Table: भारत ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, न्यूजीलैंड के साथ ये 4 टीमें हुईं बाहर

संक्षेप: ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table: भारत ने न्यूजीलैंड को आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के 24वें मुकाबले में 53 (DLS) रनों से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। न्यूजीलैंड का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया है।

Fri, 24 Oct 2025 06:32 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के 24वें मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। बारिश से बाधित इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना के शतकों के दम पर 49 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 340 रन बोर्ड पर लगाए थे। पहली इनिंग के बाद हुई बारिश के बाद टारगेट बदला गया, न्यूजीलैंड को 44 ओवर में 325 रन चेज करने थे, मगर कीवी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 271 ही रन बना पाई। भारत ने यह मैच 53 (DLS) रनों के अंतर से जीता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:एडिलेड में खत्म हुआ भारत का वर्चस्व, 17 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने फिर हराया

भारत इस जीत के बाद आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर बना हुआ है। टीम इंडिया के 6 मैचों में 6 ही अंक है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने से पहले साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के हाथों लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था।

भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में अपनी-अपनी जगह बना चुकी है।

ये भी पढ़ें:अय्यर ने स्टांस में किया है बड़ा बदलाव, कहा- मैं किसी भी हालात में खेल सकता हूं

वहीं न्यूजीलैंड के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो चुका है।

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

क्रंटीममैचजीतहारटाईनोट रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया (Q)6500111+1.704
2साउथ अफ्रीका (Q)6510010+0.276
3इंग्लैंड (Q)642019+1.024
4भारत (Q)633006+0.628
5न्यूजीलैंड (E)613024-0.490
6श्रीलंका (E)613004-1.035
7बांग्लादेश (E)615022-0.578
8पाकिस्तान (E)604022-2.651

बारिश बनी न्यूजीलैंड की दुशमन

वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में बारिश न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी दुशमन बनी। श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ उनके आसान मुकाबले बारिश की भेंट चढ़े, वहीं भारत के खिलाफ मैच भी उनका बारिश की वजह से बाधित रहा। टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्हें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के हाथों भले ही हार का सामना करना पड़ा था, मगर इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश को 100 रनों के बड़े अंतर से रौंदा था। अगर श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ उनके मैच पूरे होते तो शायद सेमीफाइनल की तस्वीर कुछ अलग होती।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |