Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table After INDW vs ENG W Match India Almost Out Top 4 England Qualify
ICC Women Cricket World Cup Points Table: भारत की हार के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? टॉप-4 से हो सकता है बाहर

ICC Women Cricket World Cup Points Table: भारत की हार के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? टॉप-4 से हो सकता है बाहर

संक्षेप:

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table- इंग्लैंड के खिलाफ वुमेंस वर्ल्ड कप में मिली करीबी हार के बाद भारत पर टॉप-4 से बहार होने का खतरा मंडरा रहा है। टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ अगला मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल के रूप में खेलेगी।

Oct 20, 2025 06:42 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table- हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को रविवार, 19 अक्टूबर की रात आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के 20वें मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारत ने टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक लगाई। भारत इस हार से टॉप-4 से बाहर होने की कगार पर खड़ा है। वहीं भारत पर 4 रनों से जीत दर्ज कर इंग्लैंड वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने नॉकआउट राउंड का टिकट कटाया। इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को पछाड़ टॉप-2 में अपनी जगह बनाई है।

भारतीय महिला टीम की यह 5 मैचों में लगातार तीसरी हार है और टीम इंडिया 4 पॉइंट्स के साथ वुमेंस वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर बनी हुई है। अब सेमीफाइनल के लिए एक ही टीम की जगह खाली है और रेस में भारत के अलावा न्यूजीलैंड की टीम है। भारत और न्यूजीलैंड का वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में अगला मुकाबला 23 अक्टूबर को है, यह मैच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल के रूप में खेला जाएगा क्योंकि इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को ही सेमीफाइनल का टिकट मिलने के सबसे अधिक चांसेस होंगे।

मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 9-9 अंकों के साथ टॉप-2 में है। इन दोनों टीमों को अभी तक टूर्नामेंट में कोई हरा नहीं पाया है। वहीं साउथ अफ्रीका 8 पॉइंट्स के साथ तीसरे और भारत चौथे नंबर पर है।

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

क्रंटीममैचजीतहारटाईनोट रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया (Q)540019+1.818
2इंग्लैंड (Q)540019+1.490
3साउथ अफ्रीका (Q)541008-0.440
4भारत523004+0.526
5न्यूजीलैंड512024-0.245
6बांग्लादेश514002-0.676
7श्रीलंका503022-1.564
8पाकिस्तान503022-1.887

कैसा रहा INDW vs ENGW मैच?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने हीथर नाइट (109) के शतक के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बोर्ड पर लगाए। नाइट के अलावा एमी जोन्स ने शानदार अर्धशतक जड़ा। एक समय ऐसा था जब लग रहा था कि इंग्लैंड आसानी से 300 रन का आंकड़ा पार कर जाएगा, मगर भारतीय गेंदबाजों ने अंत में वापसी की और इंग्लिश टीम को थोड़े कम स्कोर पर रोका। दीप्ति शर्मा ने इस दौरान 4 विकेट चटकाए।

289 के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रतिका रावल 6 तो हरलीन देओल 24 रन बनाकर पहले 10 ओवर में ही पवेलियन लौट गईं। भारत ने 42 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बैटिंग करने आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर (70) ने ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना (88) के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। हरमन के आउट होने के बावजूद मंधाना एक छोर से लगी हुई थी। इस दौरान दीप्ति शर्मा (50) ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा। जैसे ही मंधाना आउट हुई भारतीय पारी लड़खड़ा गई। ऋचा घोष भी कुछ कमाल नहीं कर पाई। भारत को इस मैच में 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;