Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table After IND W vs SA W 10th Match India Shocked South Africa in Top 4

ICC Women Cricket World Cup Points Table: भारत के हाथ से फिसली नंबर-1 की गद्दी, साउथ अफ्रीका समेत ये टीमें टॉप-4 में

संक्षेप: ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table- साउथ अफ्रीका ने भारत को करीबी मुकाबले में हराकर आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बना ली है। उनके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें यहां है।

Fri, 10 Oct 2025 06:39 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
ICC Women Cricket World Cup Points Table: भारत के हाथ से फिसली नंबर-1 की गद्दी, साउथ अफ्रीका समेत ये टीमें टॉप-4 में

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table- नादिन डी क्लर्क की धमाकेदार पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने गुरुवार, 9 अक्टूबर की रात भारत को आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के 10वें मुकाबले में 3 विकेट से धूल चटाई। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने वुमेंस वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बना ली है। वहीं भारत को टूर्नामेंट की पहली हार का स्वाद चखना पड़ा है और टीम इंडिया इस हार के साथ नंबर-1 की गद्दी खो चुकी है। भारत पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पहले तो इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है।

ये भी पढ़ें:ताबड़तोड़ पारी खेलकर ऋचा ने बनाई दिग्गजों के क्लब में जगह, पूरे किए एक हजार रन

साउथ अफ्रीका के लिए वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का आगाज बेहद खराब रहा था, पहले ही मैच में इंग्लैंड ने उन्हें 69 रनों पर ढेर कर 10 विकेट से मैच हराया था। हालांकि इसके बाद अफ्रीकी टीम ने जोरदार कमबैक किया और न्यूजीलैंड के बाद अब भारत को हराकर टॉप-4 में जगह बनाई। हालांकि नेट रनरेट अभी भी उनके लिए सिरदर्द बना हुआ है। साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट -0.888 का है, जो आगे चलकर उन्हें दिक्कत दे सकता है।

ये भी पढ़ें:मंधाना ने तोड़ा 28 साल पुराना रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में बनाए सबसे ज्यादा रन

वहीं हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई। अगर भारत साउथ अफ्रीका को हराने में कामयाब रहता तो वह ऑस्ट्रेलिया के पछाड़ फिर नंबर-1 की पोजिशन हासिल कर सकता। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। भारत ने इससे पहले दो मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ जीते थे।

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट

क्रंटीममैचजीतहारटाईनोट रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया320015+1.960
2इंग्लैंड220004+1.757
3भारत321004+0.953
4साउथ अफ्रीका321004-0.888
5बांग्लादेश211002+0.573
6श्रीलंका201011-1.255
7न्यूजीलैंड202000-1.485
8पाकिस्तान303000-1.887

कैसा रहा IND W vs SA W मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 253 रनों का टारगेट रखा। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में ऋचा घोष ने एक बार फिर अहम रोल अदा किया। उन्होंने 8वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 94 रनों की शानदार पारी खेली। भारतीय टॉप ऑर्डर ने एक बार फिर निराश किया और टीम का स्कोर एक समय पर 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन था।

साउथ अफ्रीका की भी कंडीशन रनचेज में कुछ ऐसी ही थी। आधी अफ्रीकी टीम 253 रनों का पीछा करते हुए 81 रनों पर पवेलियन लौट गई थी, वहीं 6ठा विकेट 142 पर गिरा था। नंबर-8 पर आईं नादिन डी क्लर्क ने फिर 54 गेंदों पर 84 रनों की हैरतअंगेज पारी खेल टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उन्हें क्लो ट्रायोन का साथ मिला, जिन्होंने 49 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 7 गेंदें शेष रहते खत्म किया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |