Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table After AUS W vs SL W 5th Match India Can Become No 1 by Defeating PAK
ICC Women Cricket World Cup Points Table: AUS vs SL मैच रद्द होने से चमकी भारत की किस्मत, खुल गया नंबर-1 बनने का दरवाजा

ICC Women Cricket World Cup Points Table: AUS vs SL मैच रद्द होने से चमकी भारत की किस्मत, खुल गया नंबर-1 बनने का दरवाजा

संक्षेप:

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table- श्रीलंका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वुमेंस वर्ल्ड कप मैच बारिश की वजह से रद्द होने की वजह से भारत की किस्मत चमक गई है। टीम इंडिया के लिए नंबर-1 बनने के दरवाजे खुल गए हैं।

Oct 05, 2025 06:02 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC Women Cricket World Cup Updated Points Table- श्रीलंका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 5वां मैच शनिवार, 4 अक्टूबर को बारिश की भेंट चढ़ा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच में एक गेंद तो क्या टॉस तक नहीं हो पाया। बारिश की वजह से SL W vs AUS W मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया है। ऑस्ट्रेलिया इस एक अंक के साथ आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गया है। वहीं श्रीलंका का खाता खुल गया है। श्रीलंका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच रद्द होने से भारत की किस्मत सबसे ज्यादा चमकी है, क्योंकि हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के लिए पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनने का दरवाजा खुल गया है। आईए समझते हैं कैसे-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:2027 WC के लिए रोहित टीम इंडिया के प्लान में नहीं, गिल को मिलेगी टी20 की कमान

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 89 रनों से धूल चटाई थी। इसके बाद उनके खाते में 2 अंक तो थे ही साथ ही उनका नेट रन रेट भारत से अच्छा हो गया था। अगर श्रीलंका को भी ऑस्ट्रेलियाई टीम रौंदने में कामयाब रहती तो वह 4 अंकों के साथ अपना नेट रन रेट मजबूत करती और नंबर-1 की पोजिशन पर कब्जा जमाती। आज यानी रविवार, 5 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान मैच है। अगर यह मैच टीम इंडिया जीत भी लेती तो नंबर-1 बनने के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया से नेट रन रेट की लड़ाई करनी पड़ती।

अब जब श्रीलंका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच रद्द हो गया है तो ऑस्ट्रेलिया को 1 ही अंक मिला है और उनके नेट रनरेट पर भी किसी तरह का कोई असर नहीं मिला है। अगर आज भारत पाकिस्तान को हराने में कामयाब रहता है तो टीम इंडिया के पास नंबर-1 बनने का मौका होगा।

ये भी पढ़ें:ऐसा नहीं है कि पाक…भारत के हाथों 11 बेइज्जती के बावजूद फातिमा ने दिखाई हेकड़ी

भारत ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 59 रनों से धूल चटाई थी। आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में फिलहाल भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और बांग्लादेश के बाद चौथे पायदान पर है।

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2025

टीममैचजीतहारटाईनोट रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
ऑस्ट्रेलिया210013+1.780
इंग्लैंड110002+3.773
बांग्लादेश110002+1.623
भारत110002+1.255
श्रीलंका101011-1.255
पाकिस्तान101000-1.623
न्यूजीलैंड101000-1.780
साउथ अफ्रीका101000-3.773
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |