Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Women Cricket World Cup Semi Finals Schedule will be unveiled today who will India face Australia or South Africa
ICC Women Cricket World Cup Semi Finals Schedule: सेमीफाइनल के शेड्यूल से आज उठेगा पर्दा, भारत की भिड़ंत किससे और कब?

ICC Women Cricket World Cup Semi Finals Schedule: सेमीफाइनल के शेड्यूल से आज उठेगा पर्दा, भारत की भिड़ंत किससे और कब?

संक्षेप:

ICC Women Cricket World Cup Semi Finals Schedule- ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत ने वुमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है, आज AUSW vs SAW मैच के बाद सेमीफाइनल के शेड्यूल से भी पर्दा उठ जाएगा।

Sat, 25 Oct 2025 07:17 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC Women Cricket World Cup Semi Finals Schedule- ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत ने वुमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है, मगर अभी तक सेमीफाइनल का शेड्यूल साफ नहीं हो पाया है कि कौन सी टीम किससे भिड़ेगी। दरअसल, टॉप-4 में मौजूद इन सभी टीमों का एक-एक मैच बाकी है। भारत को छोड़कर अभी तक किसी भी टीम का स्पॉट कन्फर्म नहीं है कि वह लीग स्टेज का अंत किस पायदान पर रहकर करेगी। टीम इंडिया का आखिरी मैच बांग्लादेश से है। भारत अगर वह मैच जीत भी लेता है तो भी वह चौथे पायदान पर रहेगा। वहीं आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है जिससे लीग स्टेज की नंबर-1 टीम का पता चलेगा। AUSW vs SAW मैच के बाद ही वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो पाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान का हुआ पोपट, नहीं जीता एक भी मैच; फिर भी पॉइंट्स टेबल में फायदा

ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका किस से भिड़ेगा भारत?

भारत के चौथे पायदान पर रहने के साथ यह तो कन्फर्म हो गया है कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया 29 अक्टूबर को होने वाला पहला सेमीफाइनल खेलने वाली है, मगर किस टीम के खिलाफ उनका नॉकआउट मुकाबला होगा यह अभी साफ नहीं है। तो बता दें, सेमीफाइनल-1 लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल में पहले और चौथे पायदान पर रहने वाली टीम के बीच होगा। वहीं सेमीफाइनल-2 में दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीम भिड़ेगी।

ये भी पढ़ें:मिचेल स्टार्क सिडनी में कर सकते हैं धमाल, ऐसा करने वाले बनेंगे चौथे ऑस्ट्रेलियाई

आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच में जो टीम जीत दर्ज कर नंबर-1 की गद्दी हासिल करेगी, उसी टीम से भारत का सेमीफाइनल मैच 29 अक्टूबर को होगा। वहीं हारने वाली टीम इंग्लैंड से दूसरे सेमीफाइनल में 30 अक्टूबर को भिड़ेगी।

पाकिस्तान का नहीं खुला खाता

पाकिस्तान वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की सबसे फिसड्डी टीम रही, क्योंकि टीम लीग स्टेज में एक भी मैच जीतने में सफल नहीं रही। पाकिस्तान ने खेले 7 में से 4 मैच हारे, वहीं 3 मैच बारिश की भेंट चढ़े। पाकिस्तान टूर्नामेंट के पहले ही मैच में बांग्लादेश के हाथों बड़े उलटफेर का शिकार बना था, जिसके बाद टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा या उनके मैच धुले। हालांकि एक भी मैच ना जीतने के बावजूद पाकिस्तान ने पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर रहकर अपना सफर समाप्त किया। सबसे नीचे व आखिरी पायदान पर बांग्लादेश की टीम 8वें नंबर पर रही।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |