
Women World Cup Most Runs: मंधाना-दीप्ति के पास नंबर-1 बनने का आखिरी मौका; देखें लिस्ट
ICC Women Cricket World Cup 2025 Most Runs Most Wicket- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल रविवार, 2 नवंबर को खेला जाना है। स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के पास नंबर-1 बनने का आखिरी मौका है।
ICC Women Cricket World Cup 2025 Most Runs Most Wicket- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार, 2 नवंबर को आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच खेला जाना है। INDW vs SAW Final नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का यह आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप का तीसरा फाइनल है, इससे पहले टीम इंडिया 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंची मगर खिताब से चूक गई। इस बार फाइनल में भारत को पहुंचाने में दो प्लेयर्स -स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा- का अहम रोल रहा है। यह दोनों भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और विकेट चटकाने वाली प्लेयर्स रही हैं। मगर अब इन दोनों के बाद आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप करने का आखिरी मौका है। आईए एक नजर लिस्ट पर डालते हैं।

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन
आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की कप्तान और ओपनिंग बैटर लौरा वोल्वार्ड्ट के नाम है। उन्होंने अभी तक खेले 8 मैचों में 67.14 की लाजवाब औसत के साथ सबसे अधिक 470 रन बनाए हैं। लौरा वोल्वार्ड्ट इस वर्ल्ड कप में 400 से अधिक रन बनाने वाली एकमात्र बैटर हैं। वहीं स्मृति मंधाना 389 रनों के साथ लिस्ट मं दूसरे पायदान पर है। मंधाना और लौरा के बीच 81 रनों का अंत है। अगर फाइनल में लौरा वोल्वार्ड्ट फेल होती है तो मंधाना के पास उनसे आगे निकलने का मौका होगा।
लौरा वोल्वार्ड्ट- 470
स्मृति मंधाना- 389
एश्ले गार्डनर- 328
प्रतिका रावल- 308
फीबी लिचफील्ड- 304
आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट
ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और भारत की दीप्ति शर्मा ने अभी तक इस वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 17-17 विकेट चटकाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में पहुंचने से चूक गई जिस वजह से अब दीप्ति शर्मा के पास नंबर-1 बनने का मौका है। दीप्ति अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में एक विकेट चटकाती है तो वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन जाएगी।
एनाबेल सदरलैंड- 17
दीप्ति शर्मा- 17
सोफी एक्लेस्टोन- 16
अलाना किंग- 13
श्री चरणी- 13






