Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Women Cricket World Cup 2025 Most Runs Most Wicket List Smriti Mandhana deepti Sharma Laura Wolvaardt
वुमेंस वर्ल्ड कप में हुई रनों की बौछार, स्मृति मंधाना नहीं बन पाईं नंबर-1; दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

वुमेंस वर्ल्ड कप में हुई रनों की बौछार, स्मृति मंधाना नहीं बन पाईं नंबर-1; दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

संक्षेप:

ICC Women Cricket World Cup 2025 Most Runs Most Wicket- स्मृति मंधाना आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर रही। वहीं दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।

Mon, 3 Nov 2025 09:19 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC Women Cricket World Cup 2025 Most Runs Most Wicket- हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने रविवार, 2 नवंबर की रात आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से धूल चटाकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। भारत इससे पहले 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंचा था, मगर दोनों बार टीम इंडिया के हाथ निराशा लगी थी। भारत के लिए फाइनल में शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा चमकीं। शेफाली ने 87 रनों की दमदार पारी खेलने के साथ 2 विकेट चटकाए, वहीं दीप्ति ने अर्धशतक जड़ने के साथ 5 विकेट हॉल लिया। इसके अलावा कई प्लेयर्स ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान धुआंधार प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब तक पहुंचाया। आईए एक नजर आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:BCCI ने खोली तिजोरी, वुमेंस टीम के लिए किया ICC से ज्यादा प्राइज मनी का ऐलान

ICC वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन-

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वुलफार्ट रहीं। सेमीफाइनल और फाइनल में शतक जड़ वह स्मृति मंधाना से काफी आगे निकल गईं। इन दोनों ही नॉकआउट में मंधाना कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं, जिस वजह से वह दूसरे पायदान पर हीं। लौरा वुलफार्ट ने इस वर्ल्ड कप में 571 रन बनाए, जो एक वुमेंस वर्ल्ड कप के एडिशन में किसी भी बैटर द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। वहीं टॉप-5 बैटर्स की इस सूची में चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर होने वालीं प्रतीका रावल भी मौजूद हैं।

लौरा वुलफार्ट- 571

स्मृति मंधाना- 434

एशले गार्डनर- 328

प्रतीका रावल- 308

फीबी लिचफील्ड- 304

ये भी पढ़ें:VIDEO: जय शाह से वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेने भांगड़ा करते हुए पहुंची हरमनप्रीत कौर

ICC वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट-

आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट दीप्ति शर्मा ने लिए। दीप्ति ने फाइनल में 5 विकेट हॉल के साथ कुल 22 विकेट चटकाए। यह एक वुमेंस वर्ल्ड कप के एडिशन में चटकाए गए दूसरे सबसे अधिक विकेट हैं। दीप्ति इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ भारत के लिए एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाज बन गईं हैं। उन्होंने शुभांगी कुलकर्णी का 43 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। शुभांगी ने 1982 वर्ल्ड कप में 20 विकेट चटकाईं थी। वहीं टॉप-5 बॉलर्स की इस लिस्ट में श्री चरणी ने भी अपनी जगह बनाई।

दीप्ति शर्मा- 22

एनाबेल सदरलैंड- 17

सोफी एक्लेस्टोन- 16

श्री चरणी- 14

एलाना किंग- 13

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |