क्रिकेट कनाडा को ICC ने दी अंतिम चेतावनी, ‘सुधर जाओ, नहीं तो US की तरह बोर्ड पर…
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने क्रिकेट कनाडा को आखिरी चेतावनी दे दी है कि समय रहते सुधर जाओ नहीं तो फिर क्रिकेट को अपने अंडर कर लिया जाएगा और बोर्ड की भंग कर दिया जाएगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने कनाडा क्रिकेट बोर्ड को सीधी और आखिरी चेतावनी दे दी है। आईसीसी ने कहा है कि अब होशियार होने का समय है, नहीं तो हम यूएस की तरह क्रिकेट कनाडा पर कब्जा कर लेंगे। यह चेतावनी अचानक आई है, क्योंकि गवर्निंग बॉडी आमतौर पर बहुत धीरे काम करती है। क्रिकेट कनाडा को लंबी छूट आईसीसी ने दी, लेकिन अब चेतावनी जारी कर दी है कि अब उसे कुछ करना चाहिए। ICC ने यूएस क्रिकेट के मामले में तेजी इसलिए दिखाई थी, क्योंकि यह खेल 100 साल की लंबी गैरमौजूदगी के बाद 2028 में ओलंपिक खेलों में वापस आ रहा है। ICC एक ऐसे देश से पैसा कमाना चाहता है, जिसके पास सबसे ज्यादा मार्केटिंग पावर है।
क्रिकेट कनाडा के प्रेसिडेंट अमजद बाजवा ने कन्फर्म किया कि ICC ने एक ऑफिशियल को देश भेजा था, जो क्रिकेट कनाडा की एग्जीक्यूटिव मीटिंग में शामिल हुआ था और तभी यह कार्रवाई हुई। बाजवा ने कहा, "आईसीसी के अधिकारी ने साफ कर दिया था कि ICC हमारे एसोसिएशन को भी वैसे ही अपने कंट्रोल में ले लेगा, जैसे उसने यूएस में किया था।" लेकिन सवाल ये है कि आखिर क्यों? आईसीसी ने ऐसा कहा है। दरअसल, कई ऐसे मौके आए हैं जब इस पर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन नहीं हुई।
पिछले दो सालों में द टोरंटो सन (कनाडाई अखबार) ने एसोसिएशन की कई कमियों को उजागर किया है। इनमें एक CEO सलमान खान से जुड़ा मामला था, जिसमें कैलगरी पुलिस ने उन पर चोरी और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। 2014 और 2016 के बीच कैलगरी एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग से फंड गायब हो गए थे। केस को 2017 तक के लिए टाल दिया गया। खान को शुरू में पूरी सैलरी के साथ सस्पेंड किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।
इसके बाद नेशनल कोच से जुड़े दो मामले उजागर हुए। पुबुदु दस्सनायके, जिन्होंने दो साल पहले देश को वर्ल्ड टी20 कप जिताया था और 2027 वर्ल्ड कप (50 ओवर) में भी जगह पक्की की थी, उन्हें बिना किसी वजह के निकाल दिया गया। दस्सनायके ने गलत तरीके से निकालने के लिए केस किया और यह केस अभी भी कोर्ट में है। इसके बाद खुर्रम राशिद चौहान कोच बने, लेकिन उनकी भी क्रिकेट कनाडा से सिलेक्शन को लेकर नहीं बनी।
आरोप है कि गैंबलिंग सिंडिकेट की वजह से सीसी ने ये बदलाव टीम में चाहे थे। सीसी के तीन सदस्य मैच पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। ICC ने एक डेलीगेशन टोरंटो भेजा और मैच फिक्सिंग और गैर-कानूनी सट्टेबाजी के टेप दिए जाने के बावजूद कुछ नहीं हुआ। यहां तक कि कोच को पद छोड़ने के बाद भी मीडिया के सामने नहीं जाने दिया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
ग्लोबल टी20 लीग से भी जुड़ा एक मामला है, जिसमें बॉम्बे स्पोर्ट्स शामिल है, जो इस टूर्नामेंट की आयोजक है। इसके बाद इंटरनेशनल प्लेयर्स से जुड़ा मामला आया, जब उनकी दो महीने के लिए सैलरी फ्रीज कर दी गई। सीसी के सीईओ और कोषाध्यक्ष को लाखों की सैलरी मिलती रही।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



